फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister of State said in varanasi Women will be self-reliant by taking training from Khadi Village Industries

वाराणसी : केंद्रीय राज्यमंत्री बोले- खादी ग्रामोद्योग से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर, अगरबत्ती प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

Fri, 17 Sep 2021 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 09:13 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि पहले बांस को पेड़ के रूप में माना जाता था, जिसे काटने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसको एक पौधे के रूप में मान्यता दी है।

विज्ञापन
Union Minister of State said in varanasi Women will be self-reliant by taking training from Khadi Village Industries
सेवापुरी में इंटरलॉकिंग ईंट द्वारा निर्मित मार्ग का उद्घाटन करते केन्द्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा शुक्रवार को सघन क्षेत्र विकास समिति सेवापुरी पहुंचे। यहां बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उनका संगीतमयी कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वागत किया। उन्होंने आश्रम परिसर में एक हजार बांस के पौधे लगाए। इसके बाद वे खादी ग्राम उद्योग विद्यालय गांधी आश्रम परिसर सेवापुरी पहुंचे। उन्होंने आश्रम परिसर में संचालित खादी ग्रामोद्योग विद्यालय में चरखा मैकेनिक ब्यूटीशियन और अगरबत्ती प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मॉडल ब्लॉक व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में खादी ग्रामोद्योग विद्यालय से प्रशिक्षण लेकर महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। पहले बांस को पेड़ के रूप में माना जाता था, जिसे काटने के लिए परमिशन लेनी पड़ती थी, लेकिन प्रधानमंत्री ने इसको एक पौधे के रूप में मान्यता दी है। जिससे हर व्यक्ति बांस के पौधे को लगा और काट सकता है। इसे अगरबत्ती के निर्माण में प्रयोग करके आय बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने वितरित किया टूलकिट

Union Minister of State said in varanasi Women will be self-reliant by taking training from Khadi Village Industries
टूल किट वितरण समारोह में लाभार्थियों को संबोधित करते केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

भगवान विश्वकर्मा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के मौके पर शुक्रवार को लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में हस्तशिल्प विकास एवं प्रोत्साहन (आईडीपीएच) योजना के तहत 675 लाभार्थियों को निशुल्क टूल किट वितरित किया गया। इसमें 500 टूल किट आईडीपीएच योजना तहत लकड़ी, पत्थर, धातु और मीनाकारी के कारीगरों को और 175 लाभार्थियों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत टेलरिंग, कारपेंटरी, हलवाई, नाई के कार्यों की टूल किट वितरित की गई। जिसे पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि यूपी में श्रमिकों, कारीगरों, हुनरमंदों के लिए जितनी योजनाएं वर्तमान में संचालित है, उतनी पहले कभी नहीं चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed