Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Union Minister Ashwini Choubey targets Rahul Gandhi; He said: PM has been insulted, cursed

Varanasi: राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री का निशाना; बोले- पीएम का अपमान किया है, काशी की जनता बैतालपुरी भेजेगी

Fri, 24 Nov 2023 12:34 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 24 Nov 2023 12:34 PM IST
सार

रविंद्रपुरी में एक निजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल ने पीएम का अपमान कर काशीवासियों का अपमान किया है। बाबा विश्वनाथ का श्राप लगेगा और जनता राहुल गांधी को बैतालपुरी भेजेगी।

विज्ञापन
Union Minister Ashwini Choubey targets Rahul Gandhi; He said: PM has been insulted, cursed
वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के टिप्पणी करने पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने नाराजगी जताई है। मंत्री ने कहा कि राहुल ने पीएम का अपमान किया। आने वाले चुनाव में जनता राहुल को सबक सिखाएगी।

विज्ञापन

रविंद्रपुरी में एक निजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन करने पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल ने पीएम का अपमान कर काशीवासियों का अपमान किया है। बाबा विश्वनाथ का श्राप लगेगा और जनता राहुल गांधी को बैतालपुरी भेजेगी। भारत की सनातन संस्कृति शाश्वत है। इसमें कभी भी दूसरों के अपमान की बात नहीं की गई है लेकिन दुर्भाग्य यह है कि जो लोग संस्कृति को जानते नहीं हैं, वह भी नाटक करने के लिए मंदिर जाकर जनेऊ पहन लेते हैं। केंद्रीय मंत्री ने हलाल उत्पादों को उत्तर प्रदेश में प्रतिबंधित करने की सराहना की। कहा कि पांच राज्यों के चुनाव और आगामी लोकसभा के चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed