फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   union-budget-2021-india-news-in-hindi: Hoped to run on the light metro track in Kashi

Budget 2021: काशी में लाइट मेट्रो के ट्रैक पर दौड़ लगाने की उम्मीद जगी, प्रदेश में कई और जगह भी चलेगी

Tue, 02 Feb 2021 10:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 02 Feb 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
union-budget-2021-india-news-in-hindi: Hoped to run on the light metro track in Kashi
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

बजट में लाइट मेट्रो के प्रावधान से वाराणसी सहित प्रदेश के कई शहरों में इसके ट्रैक पर दौड़ने की उम्मीद जगी है। कम आबादी और संकरी गलियों के चलते वाराणसी में मेट्रो सेवा मुफीद नहीं मानी जा रही थी। मगर, लाइट मेट्रो के प्रावधान के बाद अब नए सिरे से इसकी राह खुल सकती है।

विज्ञापन


दरअसल, राज्य सरकार ने वाराणसी सहित सात शहरों लखनऊ, आगरा, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज में मेट्रो रेल चलाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया था। लखनऊ में मौजूदा समय मेट्रो रेल चल रही है। कानपुर और आगरा में मेट्रो रेल परियोजना का काम शुरू हो गया है। मेरठ में रैपिड रेल परियोजना शुरू हो चुकी है। मगर, वाराणसी में कम आबादी और ज्यादा खर्च के चलते मेट्रो परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट नहीं बन पाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद वाराणसी में लाइट मेट्रो और टायर मेट्रो की संभावनाओं पर राइट्स ने सर्वे कर रिपोर्ट दी थी। लाइट मेट्रो के निर्माण में मेट्रो की अपेक्षा आधी लागत आती है। मेट्रो रेल निर्माण पर 200 से 215 करोड़ रुपये प्रति किमी लागत आती है, जबकि लाइट मेट्रो के निर्माण की लागत 120 से 125 करोड़ रुपये आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए पटरियां भी कम चौड़ी होती हैं और डिब्बे भी कम होते हैं। स्टेशन या कहें प्लेटफार्म भी इसके छोटे होते हैं। लाइट मेट्रो खासकर छोटे शहरों के लिए होता है। इसलिए इस योजना के आने के बाद वाराणसी बेहतर यातायात की सुविधा देने के लिए लाइट मेट्रो काफी कारगर साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed