काशी विद्यापीठ: स्नातक की परीक्षाएं अब 23 मई से, पांच जिलों के 2.25 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक चलेंगी। संशोधित समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की स्नातक परीक्षाएं अब 23 मई से होंगी। तारीख में तीन बार बदलाव किया जा चुका है। वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के 209 परीक्षा केंद्रों पर 2.25 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पांच उड़ाका दल की टीमों का गठन कुलपति ने किया है।
संशोधित समयसारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। काशी विद्यापीठ व संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक चलेंगी। बीए, बीएसी बीकॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 से डेढ़ बजे तक होंगी। द्वितीय एवं चतुर्थ खंड की परीक्षाएं 23 मई से 30 जून तक अपराह्न तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होंगी।
छात्राओं को स्व केंद्र की सुविधा
बीए बीएड और बीएससी बीएड की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई से छह जून तक 12 से डेढ़ बजे तक चलेंगी। बीएबीएड व बीएसी बीएड के तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 26 मई से छह जून तक तीन बजे से साढ़े चार बजे तक होंगी। स्नातक की परीक्षाओं में विश्वविद्यालय ने छात्राओं को स्व केंद्र की सुविधा दी है।
पहले परीक्षाएं 21 अप्रैल से होनी थी इसके बाद 25 अप्रैल से, लेकिन छात्रसंघ चुनाव व तैयारियों के कारण परीक्षा की तिथि 28 अप्रैल कर दी गई थी, लेकिन तीसरी बार तिथि में बदलाव करना पड़ा। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि स्नातक सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी।
जिला परीक्षार्थी केंद्र
वाराणसी 89600 62
चंदौली 44000 44
भदोही 12700 17
मिर्जापुर 50550 41
सोनभद्र 28150 45