फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youths tried to molestation a girl in Jaunpur ran away from the field

यूपी: किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, परिजनों को देखकर हाथ-पैर बांध अरहर के खेत में छोड़कर भागे दो युवक 

Wed, 31 Mar 2021 08:44 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Wed, 31 Mar 2021 08:44 PM IST
विज्ञापन
Two youths tried to molestation a girl in Jaunpur ran away from the field
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी लघुशंका के लिए उठी थी। इसी दौरान दो युवक उसका मुंह दबाकर उठा ले गए। हालांकि परिवारवाले उसे ढूढ़ने निकले तो आरोपी किशोरी का हाथ-पैर बांधकर उसे अरहर के खेत में छोड़कर भाग गए। सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित किशोरी और परिजनों से पूछताछ कर लौट गई। सीओ केराकत भी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस ऐसी किसी घटना से अनभिज्ञता जता रही है।

विज्ञापन

 
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी घर के बाहर सो रही थी। रात में वह लघुशंका के लिए उठी थी। आरोप है कि वह लघुशंका से लौट रही थी तभी दो युवकों ने मुंह दबाकर उसे उठा लिया और वहां से दूर अरहर के खेत में ले गए। इसी बीच परिवार के किसी सदस्य की नींद खुली तो किशोरी को बिस्तर पर न देख खोजबीन शुरू की। 

विज्ञापन

किशोरी आसपास नहीं मिली तो परिवार के लोग खेत की तरफ गए। जहां किशोरी अरहर के खेत में मिली। उसका हाथ-पैर बंधा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोरी को खोजते हुए परिजन खेत की तरफ गए, तभी आरोपी आता देखकर उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। सीओ केराकत शुभम तोडी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के मुताबिक पुलिस पीड़िता और उसके परिजनों को सुबह थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद बिना मुकदमा दर्ज किए उन्हें घर भेज दिया। एसओ रामप्रवेश कुशवाहा ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed