{"_id":"6333ccb44fd98b703a1b603c","slug":"two-suspected-members-of-pfi-were-caught-from-varanasi-both-were-in-contact-with-mohammad-shajid","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से PFI के दो संदिग्ध सदस्य पकड़े गए: मोहम्मद शाजिद के संपर्क में थें दोनों, पूछताछ में कई बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से PFI के दो संदिग्ध सदस्य पकड़े गए: मोहम्मद शाजिद के संपर्क में थें दोनों, पूछताछ में कई बड़े खुलासे
Wed, 28 Sep 2022 09:55 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 28 Sep 2022 09:55 AM IST
सार
वाराणसी से एटीएस ने पीएफआई के दो संदिग्ध सदस्य को पकड़ा। बताया जा रहा है कि दोनों आलमपुरा के मोहम्मद शाजिद के संपर्क में थे। दोनों के पास से एटीएस ने एलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, मोबाइल और पीएफआई के गोपनीय बातों और सदस्यों के नाम का दस्तावेज बरामद किया।
विज्ञापन
PFI, NIA
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएफआई के सक्रिय सदस्य और देश विरोधी कार्य में पकड़े गए आदमपुर के आलमपुरा निवासी मोहम्मद शाहिद और कच्चीबाग (जैतपुरा) निवासी रिजवान अहमद को मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस ने तीन दिनों के लिए रिमांड पर लिया है। वहीं इस मामले में एटीएस और कोतवाली पुलिस ने चंदुपुरा और अनार की बाग (कोयला बाजार) इलाके से पीएफआई के दो संदिग्ध सदस्यों को मंगलवार दोपहर पकड़ा।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि दोनों आलमपुरा के मोहम्मद शाजिद के संपर्क में थे। पकड़े गए दोनों युवकों से एटीएस के अधिकारी और पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि देश विरोधी कार्य और टेरर फंडिंग के मामले में शामिल पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं और सदस्यों के गिरफ्तारी के लिए 16 राज्यों में में एनआईए, एटीएस और ईडी ने संयुक्त रूप से छापेमारी की थी। इस अभियान में वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के आलमपुरा से मोहम्मद शाहिद और कच्ची बाग से रिजवान अहमद पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
दोनों के पास से एटीएस ने एलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, मोबाइल और पीएफआई के गोपनीय बातों और सदस्यों के नाम का दस्तावेज बरामद किया था। इस मामले में मंगलवार को कमिश्नरेट पुलिस ने मो. शाहिद और रिजवान को पूछताछ के लिए न्यायालय के आदेश पर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया है। इधर, एटीएस और पुलिस दोबारा इसी मामले में आलमपुरा क्षेत्र के बगल में स्थित अनार की बाग और चंदुपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर दो अन्य युवकों को उढ़ाया है। हालांकि इस मामले में अभी एटीएस कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन