फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two sides clashed in land dispute, 12 people injured from both sides in fight in mau up

यूपी: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में दोनों पक्ष से 12 लोग घायल

Mon, 23 Nov 2020 02:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 23 Nov 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed in land dispute, 12 people injured from both sides in fight in mau up
beat demo pic

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार गांव में रविवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दोनों पक्षों से छह महिला सहित बारह लोग बुरी तरह घायल हो गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने ग्यारह लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसमें दोनों पक्षों से 14 लोगो को नामजद किया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के लैरो दोनवार गांव के राजभर बस्ती निवासी हरिमंगल राजभर और शिवमंगल राजभर पट्टीदार हैं। दोनों के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार रात दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडे, फरसा गड़ासा से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के आधार पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल झब्बू, पिंकी, प्रियंका, सिम्फी, संतोष राजमंगल, शिवमंगल, दया मंगल गोल्डी अमृति गोल्डी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed