फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Encounter in Varanasi Two shooters shot in the leg in a police encounter, arrested

Encounter in Varanasi: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो शूटर घायल, जूस विक्रेता की हत्या में थे वांछित

Fri, 08 Jul 2022 01:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 08 Jul 2022 01:54 AM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर निवासी बुजुर्ग की हत्या में वांछित दो शूटर देर रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Encounter in Varanasi Two shooters shot in the leg in a police encounter, arrested
वाराणसी में देर रात पुलिस मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर में चार दिन पूर्व जूस विक्रेता बालचंद चौधरी की हत्या में वांछित दो शूटरों को क्राइम ब्रांच और शिवपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पिसौर पुल के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों बदमाशों के पैर में पुलिस की गोली लगी। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटना के बाबत पूछताछ की।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय के अनुसार शाम को यह सूचना मिली कि जूस विक्रेता बालचंद्र चौधरी की गोली मारकर हत्या करने वाले दो शूटर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पिसौर पुल से होकर गुजरने वाले हैं। इस पर शिवपुर पुलिस और सिगरा पुलिस ने घेराबंदी शुरू की।
विज्ञापन


बाइक से आते हुए दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दिए। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इनकी पहचान गाजीपुर के सदर कोतवाली काशीराम कॉलोनी निवासी राशिद और प्रकाश टॉकीज, शक्ति मस्जिद मछरहट्टा, थाना कोतवाली सदर, गाजीपुर निवासी रेहान के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल दोनों बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ में सामने आया कि सोमवार की सुबह शिवपुर के कादीपुर इंद्रपुरी खोरी शास्त्री धाम कॉलोनी निवासी जूस विक्रेता बालचंद्र चौधरी की हत्या में शामिल थे। रेहान और राशिद ने ही घर में घुसकर गोली मारी थी। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। मुठभेड़ में सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय, क्राइम ब्रांच से बृजेश मिश्रा, शक्तिधर पांडेय, अमित शुक्ला आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed