फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two school buses collided after a tyre burst, injuring two sisters riding a scooter.

Varanasi News: टायर फटने से दो स्कूली बसों में टक्कर, स्कूटी सवार दो बहनें घायल

Wed, 10 Dec 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two school buses collided after a tyre burst, injuring two sisters riding a scooter.
रोहनिया। विंध्याचल से वाराणसी लौट रही जीबीएम कॉन्वेंट स्कूल ज्ञानपुरम बस्ती की दो स्कूली बसें मंगलवार को रोहनिया बाजार में आपस में टकरा गईं। पीछे चल रही बस का अचानक से टायर फट गया और अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस में टक्कर हो गई। इसी दौरान स्कूटी से सड़क पार कर रहीं बजरडीहा निवासी दो सगी बहनें जैनब और आयशा खान बस की चपेट में आकर घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बहनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्कूल के बच्चे विंध्याचल दर्शन के बाद काशी विश्वनाथ और सारनाथ के लिए जा रहे थे। हादसे में चालक परिचालक समेत बस सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार दोनों लड़कियों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। स्कूली बच्चों को सुरक्षित बस से जलपान कराकर घर भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article