फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two policemen misbehaved with student leaders and snatched mobile phones in Varanasi

वाराणसी में शराब के नशे में दो सिपाहियों ने छात्र नेताओं के साथ की बदसलूकी और छीना मोबाइल

Fri, 05 Feb 2021 11:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 05 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two policemen misbehaved with student leaders and snatched mobile phones in Varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के शिवपुर थाना अंतर्गत गिलट बाजार में दो सिपाहियों और एक अन्य आदमी ने गुरुवार की रात बाद शराब के नशे में धुत होकर यूपी कॉलेज के छात्र नेताओं के साथ बदसलूकी की। इसके साथ ही उनका मोबाइल छीन लिया। प्रकरण को लेकर सरेराह जमकर हंगामा हुआ। चुप्पेपुर निवासी विवेकानंद सिंह की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने में दो सिपाहियों और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यूपी कॉलेज के छात्र नेता चुप्पेपुर निवासी विवेकानंद सिंह के अनुसार, वह अपने वाहन से गिलट बाजार जा रहे थे। इसी दौरान गिलट बाजार में एक चार पहिया वाहन में सवार कुछ लोगों की ओर उन्होंने देखा। इस पर वाहन सवार लोग उतर कर नीचे आ गए और उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करते हुए उनका मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन


सभी कहने लगे कि पुलिस की ओर देखोगे तो आंख निकाल लेंगे। इसके बाद सभी उनका मोबाइल छीन कर कार से भाग निकले। इस पर विवेकानंद ने अपने दोस्त सचिन सिंह और शिवम सिंह बाबू को सूचना देकर कार का पीछा किया। तरना में कार को रोंका गया तो पता लगा कि उसमें सवार लोग सिपाही जुबैर खान व विजय प्रकाश यादव और एक अन्य आदमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से तीनों ने मोबाइल दिया, लेकिन फिर गालीगलौज और देख लेने की धमकी दी। साथ ही कहा कि अगर कहीं शिकायत किए तो तुम्हारी हत्या होना तय है। विवेकानंद ने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों से की और शिवपुर थाने में तहरीर दी। 

शिवपुर थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों सिपाहियों ने गलती की है और बुलाने पर भी नहीं आए। तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश कराई जा रही है। उधर, एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि प्रकरण की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। एसपी सिटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed