फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   two people died in road accident in mirzapur

सड़क हादसे में दो की मौत: बोलेरो पलटने से शख्स की गई जान, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ने तोड़ा दम

Thu, 14 Nov 2024 01:57 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 14 Nov 2024 01:57 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में अलग- अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। बोलेरो पलटने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two people died in road accident in mirzapur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। हलिया थाना क्षेत्र के हलिया माइनर में अनियंत्रित बोलेरो वाहन के पलटने से उसमें सवार शख्स की मौत हो गई। वहीं देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
हलिया थाना क्षेत्र के हलिया माइनर के पास अनियंत्रित बोलेरो पलट गई। बोलेरो पलटने से उसमें सवार वाशु मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से गई शख्स की जान
देहात कोतवाली क्षेत्र के मलाधरपुर गांव निवासी जमुना विश्वकर्मा (50) किसी काम से गए थे। वह देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा हाईवे पर पहुंचे थे कि ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed