{"_id":"5e368dcf8ebc3e4b1d52d76b","slug":"two-people-died-by-truck-in-sijanganj-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत
Sun, 02 Feb 2020 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 Feb 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही बाजार के पास शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
बखोपुर निवासी भारत विश्वकर्मा(40) और पतहना निवासी धनंजय सिंह(41) शनिवार के देर रात करीब 11 बजे बाइक से सुजानगंज से घर की तरफ जा रहे थे। बसरही बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन
टक्कर की आवाज सुनकर बाजारवासी एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया, जहां भारत विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धनंजय सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों पड़ोसी गांव के ही थे। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज अजय सिंह ने बताया कि चालक भाग गया, जबकि ट्रक को पकड़ लिया गया है अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।