वाराणसी के मंडल कार्यालय पर भिड़े दो पक्ष, पत्थरबाजी के साथ हुई हवाई फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक बार फिर से वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय पर बुधवार को वाहन स्टैंड के टेंडर को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और फिर हवाई फायरिंग भी हुई।
मंडुआडीह के सेकेंड एंट्री पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों की पार्किंग का बुधवार को टेंडर डालना था। सुबह से ही मंडल कार्यालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में अराजकतत्व मौजूद थे। इसी समय एक पार्टी दूसरी पार्टी को टेंडर डालने से रोकने लगी। वस फिर क्या था दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विवाद बढ़ कर गाली गलौज और फिर पत्थरबाजी तक आ गई। लोगों का कहना है कि उसी दौरान किसी ने हवाई फायरिंग भी कर दी। सूचना पर कई थानों की पुलिस, पीएसी, आरपीएफ पहुंच गईं। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक के कार्यालय में टेंडर डालने आए संजीव शर्मा का आरोप है कि उन्हें विधायक सुशील सिंह के गुंडों ने टेंडर डालने से रोका। टेंडर डालकर बाहर निकले संजीव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।