फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two oxygen plants will be set up from PM Care Fund in BHU Hospital

बीएचयू अस्पताल में पीएम केयर फंड से लगेंगे दो ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Two oxygen plants will be set up from PM Care Fund in BHU Hospital
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देख पीएम केयर फंड से बीएचयू अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट लगवाए जाएंगे। 1000-1000 लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) क्षमता वाले प्लांट को लगाने और संचालन की व्यवस्था में डीआरडीओ भी सहयोग करेगा। एक एमएस ऑफिस के बगल में पहले से लगे ऑक्सीजन प्लांट वाली जगह पर लगेगा। दूसरे के लिए जगह फाइनल की जा रही है। एक प्लांट विश्वविद्यालय में आ गया है जबकि दूसरा जल्द आएगा।
विज्ञापन

बीएचयू में पीएम केयर्स फंड से दो ऑक्सीजन प्लांट तो लग चुके हैं। जल्द ही दो और लगाने का निर्णय शासन ने लिया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह नोडल अधिकारी डॉ. अतुल कुमार सिंह के साथ निरीक्षण करने पहुंचे। बताया कि निरीक्षण के दौरान बीएचयू अस्पताल के प्रभारी एमएस प्रो. सौरभ सिंह भी मौजूद थे। उनसे बातचीत कर प्लांट के लिए चयनित जगह पर जल्द से जल्द काम शुरू कराने को कहा गया है। इसमें डीआरडीओ भी मदद करेगा। डीआरडीओ से पंकज त्रिपाठी ने भी प्लांट लगाने से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिले को पीएम केयर्स फंड से मिल चुके हैं चार प्लांट
सीएमओ ने बताया कि बीएचयू सर सुंदर लाल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा और बीएचयू ट्रामा सेंटर में पहले से लगाए गए हैं। इसके अलावा सर सुंदर लाल चिकित्सालय में ही पीएम केयर्स फंड से एक और प्लांट आ गया है। जल्द ही बीएचयू अस्पताल के बाल रोग विभाग के पास लगे प्लांट के साथ ही जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा वाला प्लांट भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed