{"_id":"5aafd4374f1c1b27088b606b","slug":"two-own-brothers-killed-younger-brother-in-front-of-wife-at-azamagrh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों ने पड़ोसी के साथ मिलकर छोटे भाई को मार डाला, जिंदगी की भीख मांगती रही पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों ने पड़ोसी के साथ मिलकर छोटे भाई को मार डाला, जिंदगी की भीख मांगती रही पत्नी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के एक गांव में सोमवार को दो सगे भाइयों ने पड़ोसी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई बबलू खां की चाकू घोंप कर हत्या कर दी। उसकी पत्नी जूही उसे बचाने के लिए लोगों से गुहार लगाती रही पर कोई मदद के लिए नहीं आया। पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी बबलू खां (40) पुत्र अब्दुलहादी के तीन भाई अपने परिवार के साथ गुजरात में रहते हैं। पुश्तैनी घर में बबलू उसका बड़ा भाई बरकात और छोटा भाई लुकमान रहते थे । इनमें हमेशा विवाद होता रहता था, लेकिन बबलू भाइयों पर भारी पड़ता था।
दो दिन पूर्व बबलू के दरवाजे पर लगे सरकारी हैंडपंप को लेकर बबूल का पड़ोसी बीना पारा इंटर कॉलेज में अध्यापक मो. खालिद से विवाद हो गया था। इसके बाद बरकात और लुकमान ने खालिद के साथ मिल कर बबलू के खिलाफ साजिश रची।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह खालिद के बुलाने पर बबलू ने उसने ज्यों ही कमरे का दरवाजा खोला चार लोगों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला बोल दिया, वे उसे पीटते हुए आंगन में खींच लाए। यहां पीटने के बाद एक कमरे में ले जाकर उसके पेट में चाकू घोंप दिया।
आरोपी उसे तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बबलू की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

पहले लाठी-डंडे से हमला, फिर घोंपा चाकू
मृतक बबलू खां
- फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि सीधा सुल्तानपुर गांव निवासी बबलू खां (40) पुत्र अब्दुल हादी पांच भाई और तीन बहनों में छोटा था। पत्नी जूही और पांच बच्चों के साथ वह अलग रहता था। बबलू पहले दुबई में नौकरी करता था, लेकिन बीते कुछ वर्ष से घर पर ही था। बबलू, बरकात और लुकमान पुश्तैनी मकान में ही अलग-अलग रहते थे। इनके बीच हमेशा विवाद होते रहता था।
दो दिन पूर्व बबलू के दरवाजे पर लगा सरकारी हैंडपंप खराब हो गया। उसका पड़ोसी बीना पारा इंटर कालेज में अध्यापक मो. खालिद इसे अपने दरवाजे पर लगवाना चाहता था। इसको लेकर दो दिन पूर्व बबलू और खालिद के बीच विवाद हुआ था। मो. खालिद ने बबलू को सबक सिखाने के लिए उसके भाई बरकात और लुकमान को अपनी तरफ मिला लिया।
इसके बाद साजिशन वे सोमवार की सुबह बबलू के दरवाजे पर पहुंचे और उसे आवाज देकर बुलाया। बबलू ने जैसे ही दरवाजा खोला मनबढ़ों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और उसे पीटते-पीटते घर के आंगन में ले गए। आंगन से सटे एक कमरे में ले जाकर पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी उसे लाठी से तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। बीच बचाव करने में मनबढ़ उसकी पत्नी जूही को भी घायल कर दिया।
जूही आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाती रही लेकिन कोई आगे नहीं आया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सीओ सदर एसओ निजामाबाद के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर बबलू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वारदात के संबंध में बबलू की पत्नी जूही ने मो. खालिद, बरकात, लुकमान सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।