फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two outpost incharges line up in varanasi

सड़क पर जाम छलकाना पड़ा महंगा, वाराणसी एसएसपी ने दो चौकी इंचार्जों को किया लाइन हाजिर

Mon, 26 Oct 2020 12:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 26 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Two outpost incharges line up in varanasi
दिशा-निर्देश देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में नदेसर क्षेत्र में बीयर शॉप और देसी शराब दुकान के बाहर सड़क पर जाम छलकाना लोगों को भारी पड़ गया। एसएसपी अमित पाठक की नजर नदेसर क्षेत्र में जब बियर शॉप के बाहर युवकों पर पड़ी तो वह वाहन रुकवा कर पास पहुंचे। सिविल ड्रेस में कप्तान को युवक पहचान न सके। इस दौरान चार युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


इस लापरवाही पर एसपी ने सख्त रुख अख्तियार किया और तत्काल प्रभाव से चौकी प्रभारी अशोक कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही जिम्मेदारी नहीं निभाने पर नगर निगम चौकी इंचार्ज एसआई रामनरेश यादव को भी लाइन हाजिर कर दिया
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि शराब की दुकान के बाहर अगर इस तरह की गतिविधियां मिली तो पहले चौकी प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी। बावजूद सुधार नहीं हुआ तो थानेदार और क्षेत्राधिकारियों पर भी कार्रवाई तय है। शराब दुकान के बाहर इस तरह की लापरवाही के लिए आबकारी विभाग को भी सचेत कर दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी को संबंधित फोटोग्राफ्स भेज कर सामान्य दुकानों की जांच के लिए कहा गया है। साथ ही पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed