फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two malnourished children found in Harhua, admitted in NRC

हरहुआ में मिले दो अतिकुपोषित बच्चे, एनआरसी में भर्ती

Sun, 10 Oct 2021 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two malnourished children found in Harhua, admitted in NRC
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम(आरबीएसके) की जांच में शनिवार को हरहुआ में दो बच्चे अतिकुपोषित मिले। इसके बाद उन्हें शिवपुर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम बच्चों की सेहत पर नजर बनाए हैं। इसमें एक बच्ची भी शामिल हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत समय-समय पर अभियान चलाकर बच्चाें की जांच की जाती है। इसमें विशेषकर बच्चों का वजन जांचा जाता है, जिससे कि उनके कुपोषित या अतिकुपोषित होने के बारे में सही जानकारी मिल सके। आरबीएसके हरहुआ के नोडल मेडिकल आफिसर डॉ. अब्दुल जावेद ने बताया कि शनिवार को ओपीडी में जांच के बाद चंदापुर निवासी दो बच्चे अतिकुपोषित मिले हैं। दोनों का वजन उम्र के हिसाब से वजन बहुत कम है। इसमें छह माह के सत्यम कुमार का वजन 3किलो 200 ग्राम मिला जबकि इस समय 6 किलो 400 ग्राम से ज्यादा होना चाहिए। इसके अलावा नौ माह की बच्ची आकृति भी अतिकुपोषित मिली, इसका वजन 5 किलो 700 ग्राम था जबकि इसका वजन 6 किलो 500 ग्राम से ज्यादा होना चाहिये। सभी को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करा दिया गया। दोनों बच्चों के पिता किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। टीम में डा. शैलेन्द्र कुमार, डॉ. प्रतिभा, डॉ. अरविंद कुमार, विनोद कुमार, नदीम अली, गीता देवी, रंजना कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed