फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two group of students clash to reached on stage of students union festival in front of samajwadi party State President in kashi vidyapeeth

वाराणसी: छात्रसंघ महोत्सव में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, मंच पर चढ़ने को लेकर छात्रों में हुई खींचतान, हुई मारपीट

Tue, 10 Aug 2021 09:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 10 Aug 2021 09:39 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल हुए। इस दौरान छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर लड़ाई हो गई।

विज्ञापन
Two group of students clash to reached on stage of students union festival in front of samajwadi party State President in kashi vidyapeeth
छात्रसंघ महोत्सव में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को सम्मानित करते कुलपति प्रो एके त्यागी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्रसंघ महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल हुए। मंगलवार को विद्यापीठ के गांधी अध्ययनपीठ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति की नर्सरी छात्रसंघ है, यह राजनीति का अखाड़ा नहीं है। छात्रसंघ से प्रस्ताव पास होना चाहिए कि देश के किसानों के साथ हैं। आर्थिक आजादी की जंग लड़ेंगे और दिल्ली के लाल किले पर अखिलेश यादव झंडा फहराएंगे।

विज्ञापन


छात्रसंघ के कार्यक्रम में हुई मारपीट 
छात्रसंघ के कार्यक्रम के दौरान छात्रों में वर्चस्व की लड़ाई दिखी। एक ओर जहां मंच पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मंच पर चढ़ने को लेकर दो गुट आपस में उलझ गए। एक दूसरे से खींचतान करने लगे। इसी को लेकर दोनों गुट के लड़े आपस में मारपीट करने लगे। पास में मौजूद नेताओं ने हस्तक्षेप कर उन्हें डांटकर हटाया।
विज्ञापन


मंच पर अनुशासनहीनता से छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष खफा 
कार्यक्रम में अनुशासनहीनता से खफा छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने नसीहत के साथ हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसी अनुशानहीनता के कारण आप लोगों के कार्यक्रम में बड़े नेता नहीं आना चाहते हैं। दरअसल पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्रसभा के अलावा, यूथ ब्रिगेड, व्यापार सभा आदि की टोपी लगाए कार्यकर्ता हुड़दंग मचा रहे थे। मना करने के बाद भी मंच पर सैकड़ों कार्यकर्ता चढ़कर माल्यार्पण करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने कहा कि भारतीय मूल्यों की वृद्धि करना ही विद्यापीठ छात्रसंघ की परंपरा है। यह यहां के लिए गौरव की बात है। संचालन संतोष यादव और धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष को राजू यादव ने तलवार भेंट की। विकास राय छोटू ने प्रदेश अध्यक्ष का चित्र बनाकर दिया। इस मौके पर छात्राओं ने नृत्य नाटिका और नाटक का मंचन किया। मंच पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, रितेश केसरी, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव आदि 

विधान परिषद में उठाएंगे बगैर परीक्षा के ली गई फीस का मामला: स्नातक एमएलसी  
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि परीक्षा हुई नहीं और फीस ली गई। इसे माफ या समायोजित कर सकते थे। लेकिन किसी भी विश्वविद्यालय, कालेज ने नहीं किया। यह मुद्दा मैं विधान परिषद में उठाऊंगा। शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि कोरोना को लेकर जब सबकुछ ठीक है। एक जुलाई से स्कूल बंद क्यों हैं।

दर्शन पूजन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के घर गए प्रदेश अध्यक्ष 
ढोल नगाड़े के साथ शहर भर में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत हुआ। सुबह विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता स्व. शंभू साहनी के घर पहुंचे और शोक प्रकट किया। राहुल श्रीवास्तव के आवास पर भोजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed