{"_id":"5df1f5578ebc3e8807103091","slug":"two-girl-died-in-accident-bus-and-tractor-ghazipur-dist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में अलग-अलग सड़क हादसा, दो बच्चियों की मौके पर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में अलग-अलग सड़क हादसा, दो बच्चियों की मौके पर हो गई मौत
Thu, 12 Dec 2019 01:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
शादियाबाद में हादसे में मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो बच्चियों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पहली घटना शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय पुवरा गांव निवासी रामायण चौहान की बबीता चौहान(14) गुरुवार की सुबह साइकिल से सामान लेने गई थी। इसी बीच गुरैनी चट्टी के पास बस की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव को रखकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही शादियाबाद थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर किसी तरह ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरी घटना भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर बंसीमौजा निवासी मुन्ना राम की छह साल की पुत्री पूजा सड़क किनारे खेल रही थी, तभी वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भांवरकोल थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।