फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Two friends coming from Ayodhya to Varanasi died speeding truck collided with the car

Car Accident: अयोध्या से वाराणसी आ रहे दो दोस्तों की मौत, पांच घायल, तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर

Sun, 03 Sep 2023 06:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Sep 2023 06:07 PM IST
सार

अयोध्या से सात दोस्तों का दल काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए कार से वाराणसी आ रहा। जिले में प्रवेश करते ही हाईवे पर कार में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Two friends coming from Ayodhya to Varanasi died speeding truck collided with the car
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी आ रहे अयोध्या निवासी युवकों की कार को बेकाबू ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं कार सवार पांच युवक घायल हो गए। हादसा बीती रात रोहनिया क्षेत्र के लठिया ओवरब्रीज पर हुआ। घायलों का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में उपचार जारी है। वाराणसी पहुंचे पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


पिठला नगर पंचायत कुमारगंज अयोध्या निवासी मनोज मौर्या (32), शिवम उपाध्याय (20), अनित सिंह (32), अनिल मिश्रा (35), अजीत उपाध्याय (32), दीनानाथ यादव (32) दर्शन-पूजन के लिए शनिवार रात वाराणसी आ रहे थे। कार मोहम्मद इसरार चला रहा था। रात करीब डेढ़ बजे रोहनिया क्षेत्र के लठिया ओवरब्रीज पर बेकाबू ट्रक ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

घटनास्थल पर ही हो गई थी दो युवकों की मौत

हादसे में चालक समेत कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी अखरी पंकज कुमार सिंह ने सभी घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां डॉक्टरो ने मनोज मौर्य और शिवम उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शवों को कब्जे में लिया। शिवम दो भाई और तीन बहन में तीसरे नंबर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे पिता पारसनाथ उपाध्याय और माता श्यामा देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं तीन भाइयों में दूसरे नंबर का मनोज मौर्या प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दो बच्चों का पिता था। वाराणसी पहुंची पत्नी दीपा मौर्या सहित परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मिल्कीपुर अयोध्या के जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय ने बताया कि सभी मित्र दर्शन करने वाराणसी आ रहे थे। हादसे की सूचना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed