फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two died from corona in Varanasi Number of active patients 1643

Corona in Varanasi: दो संक्रमितों की गई जान, इतने मिले पॉजिटिव

Mon, 07 Sep 2020 11:59 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two died from corona in Varanasi Number of active patients 1643
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

वाराणसी में कोरोना काल में अब तक 160 लोग जिंदगी की जंग हार गए। रविवार को 4 मरीजों की मौत के बाद सोमवार को भी दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग जगहों से 123 मरीज मिले हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि सोमवार को 2950 सैंपल की रिपोर्ट मिली है।

विज्ञापन


बताया कि बीएचयू में भर्ती राम जानकी टावर धूपचंडी निवासी 67 वर्षीय महिला और कछवा के चित्रसेनपुर निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा होम आइसोलेशन में भर्ती 179 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि अलग-अलग अस्पतालों से 29 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब कुल 9186 मरीजों में 7383 डिस्चार्ज 160 की मौत के बाद 1643 एक्टिव केस हैं। सोमवार को अलग अलग जगहों से 3050 सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन

इन जगहों पर मिले मरीज 

सोमवार को तुलसीपुर महमूरगंज, रुद्रा हाइट्स, गौतम विहार कॉलोनी, साकेत नगर, जगन्नाथ पुरी, लल्लापुरा, नगवा लंका, रिलायंस ट्रेंड लक्सा में सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  सुंदरपुर ,इंदिरा नगर, राय साहब बगीचा, रामपुर कॉलोनी जगतगंज, ढेलवरिया, सीएचसी आराजी लाइन विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी, गौतम गार्डन कॉलोनी, शिवपुर स्वास्तिक पैराडाइज, कंदवा, रथ यात्रा दनियालपुर लहरतारा, मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान स्टाफ क्वार्टर, आशीर्वाद हॉस्पिटल, रसूलपुर, शिवदासपुर, तारा धाम कॉलोनी में भी रहने वाले लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed