{"_id":"5c64064abdec22736934c2e3","slug":"two-died-due-to-electric-shock-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में हाईटेंशन तार की जद में आने से दो की मौत, सात झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में हाईटेंशन तार की जद में आने से दो की मौत, सात झुलसे
Thu, 14 Feb 2019 10:13 AM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती झुलसे लोग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हाई टेंशन तार से करेंट लगने से दो लोगों की मौत का मामला आया है। जबकि सात लोग झुलस गए है। उन्हें सीएचसी सोनबरसा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बलिया के पूर्वी भवन टोला गांव के सती माई स्थान पर रखी गई मां सरस्वती की प्रतिमा को बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली पर रख कर गांव के युवक गांव से सटे गंगा घाट ले जा रहे थे। ट्रैक्टर पर लाउडस्पीकर बंधा हुआ था। ट्रैक्टर गांव की हरिजन बस्ती के समीप पहुंचा तो ऊपर से जा रहा हाईटेंशन लाइन का तार लाउडस्पीकर में सट गया और पूरे ट्रैक्टर ट्राली में हाई वोल्टेज करेंट उतर गया।
इससे उसपर सवार रजनीश सिंह (20), छोटू सिंह, कृष्णा पंडित (22), गोलू कुमार सिंह (18), आनंद सिंह (22), मयंक सिंह ‘मुनमुन’, चंदन कुमार सिंह (19) गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी होते ही घरवाले सभी को सीएचसी सोनबरसा ले गए।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने छोटू कुमार सिंह व मयंक सिंह ‘मुनमुन’ को मृत घोषित कर दिया और अन्य पांच घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसडीएम बैरिया लालबाबू दुबे, एएसपी व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार के साथ इंसपेक्टर बैरिया एसी त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों की रजामंदी से दोनों शवों का पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।