{"_id":"5f06155d8ebc3e639d78f395","slug":"two-deaths-due-to-corona-in-purvanchal-134-patients-found-19-19-patients-found-in-varanasi-and-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में कोरोना से दो की मौत, 134 मरीज मिले, वाराणसी और चंदौली में 19-19 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में कोरोना से दो की मौत, 134 मरीज मिले, वाराणसी और चंदौली में 19-19 मरीज मिले
Thu, 09 Jul 2020 12:20 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्य मंडल में बुधवार को कोरोना के 134 मरीज मिले। जबकि गाजीपुर में दो लोगों की मौत हो गई। अधिक बलिया में 44 संक्रमित सामने आए। इसके अलावा वाराणसी-चंदौली में 19-19, मिर्जापुर में 17, आजमगढ़ में 16, जौनपुर में 10 तथा गाजीपुर में 5, भदोही में 4 पीड़ित मिले।
विज्ञापन
गाजीपुर में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक की जांच रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई है। इसको मिलाकर जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। बलिया में 44 नए मरीज मिले। इनमें शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी में पांच, काशीपुर में एक, गुदरी बाजार में एक, लक्ष्मी मार्केट में पांच, लोहापट्टी में एक, राजेंद्र नगर में चार, बेदुआ में तीन, ओक्डेनगंज में सात, घनश्यामनगर में चार, जगदीशपुर में एक, यारपुर में एक, जापलिनगंज में एक, विजयीपुर में एक, उमरगंज में छह पॉजिटिव केस पाए गए। बांसडीह रोड थाना के शंकरपुर में एक, गड़वार थाना के चिलकहर में एक एवं मठमैन में एक मरीज मिला। जिले के तीन मरीज दूसरे जनपद में मिले हैं। वाराणसी में भी मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। यहां 19 मरीज मिले। चंदौली में भी 19 मरीज मिले।
विज्ञापन
मिर्जापुर में कोरोना के 17 मरीज मिले। इसमें एसआईसी की पत्नी, नगर के टटहाई रोड, अदलहाट, मड़िहान थाना क्षेत्र के अलावा मुकेरी बाजार में मरीज मिले हैं। आजमगढ़ में कोरोना के 16 मरीज मिले। इसमें पुलिस और पीएसी के जवान भी शामिल हैं। मेंहनगर में पांच, जीयनपुर बाजार के हसनपट्टी में एक परिवार के चार लोगों के अलावा निजामाबाद कस्बे के हुसेनाबाद, बिलरियागंज, लालगंज में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
जौनपुर में आयुष्मान भारत योजना के जिला शिकायत प्रबंधक समेत 10 लोगों में कोरोना संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। इसमें नौ प्रवासी हैं। पीड़ितों में आठ वर्ष की बच्ची भी शामिल है। एक शख्स नोएडा में रह रहा है। वहीं उसने जांच कराई थी। जिले का निवासी होने के कारण उसकी रिपोर्ट को जिले में शामिल किया गया है। भदोही में चार नए मरीज सामने आए। इनमें विकास भवन का कर्मचारी भी शामिल है।