फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Dead in Azamgarh Including Student Young Man Health Deteriorates Suddenly

UP: आजमगढ़ में छात्र समेत दो लोगों की मौत, युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत; सड़क हादसे में अधेड़ ने तोड़ा दम

Mon, 20 Apr 2026 07:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 07:16 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के फूलपुर और बरदह थाना क्षेत्र में दो लोगों ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की माैत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Two Dead in Azamgarh Including Student Young Man Health Deteriorates Suddenly
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident: फूलपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 12वीं के छात्र विशाल यादव (17) की रविवार की रात्रि अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मृत्यु होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिता मुन्नीलाल ने बताया कि विशाल यादव इकलौता बेटा था। जो जनता इंटर कॉलेज अंबारी में कक्षा 12 का छात्र था। 

विज्ञापन


रविवार की रात खाना खाकर वह अपने कमरे में सो रहा था। मध्य रात्रि में अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। कराहने की आवाज सुनकर सभी बाहर निकले और उसे इलाज के लिए आनन-फानन फूलपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पिता ने बताया कि अचानक मौत के कारण का पता नहीं चल सका। परिजन सोमवार को बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिए। सोमवार को छात्र के असामयिक निधन पर जनता इंटर कालेज अंबारी में शोकसभा का आयोजन किया गया। सोमवार को भेड़िया कुंवर नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, वाहन चालक भाग निकला
बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन बाजार में रविवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वाहन का पता लगा रही है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मिर्जा जगदीशपुर गांव निवासी इंदल (50) रविवार शाम करीब 7.30 बजे सराय मोहन सर्विसिंग के पास गए थे। वहां से घर लौटते समय जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन व चालक की पहचान के लिए जांच में जुटी है। मृतक इंदल तीन पुत्री व दो पुत्र के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed