फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two children who went fishing in Sonbhadra died due to drowning in amauli bandhi

सोनभद्र में मछली पकड़ने गए दो बच्चों की बंधी में डूबने से मौत, मचा कोहराम

Mon, 01 Mar 2021 07:22 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Mon, 01 Mar 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Two children who went fishing in Sonbhadra died due to drowning in amauli bandhi
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में सोमवार शाम बंधी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। छह और सात वर्षीय ये बच्चे मछली पकड़ने गए थे। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। मामला जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव में सोमवार की शाम करीब छह बजे का है। 

विज्ञापन


अमौली गांव में मछली मारने एक बंधी में गए दो बच्चे डूब गए। साथियों ने घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों सहित अन्य ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक बसौली गांव निवासी सूर्य प्रकाश पटेल (6) और सुरेश चौहान (7)  गांव के ही छह बच्चों के साथ मछली पकड़ने अमौली स्थित बंधी में गए थे।
विज्ञापन


मछली पकड़ने के दौरान ही दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने की कोशिश तो की लेकिन नाकाम रहे। उन्हीं के बीच से एक बच्चा दौड़ते हुए घर गया और लोगों को पूरी जानकारी दी। घटना स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई है। बच्चों से पूछताछ और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुलिस तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed