फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two cases of fraud 13.90 lakh swindled in name of business and flat investments FIR registered four people

UP: भेलूपुर में ठगी के दो मामले...कारोबार और फ्लैट में निवेश के नाम 13.90 लाख का लगाया चूना; चार के खिलाफ FIR

Tue, 03 Feb 2026 05:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 03 Feb 2026 05:53 AM IST
सार

Varanasi News: पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों को दर्ज कर लिया है। ठगों ने शातिर तरीके से एनटीपीसी के वेंडर और एक महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए हैं। आरोपी पैसे देने के लिए टालमटोल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two cases of fraud 13.90 lakh swindled in name of business and flat investments FIR registered four people
भेलूपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime:  कारोबार के नाम पर बेयरिंग की सप्लाई करने और एनटीपीसी के वेंडर सुमित कुमार झा से कारोबार बढ़ाने के नाम पर तीन लाख की ठगी हुई है। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ सोमवार को भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कमच्छा बैजनत्था निवासी सुमित कुमार झा ने पुलिस को बताया कि उसका सिक्स फ़्लैगस मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड नाम से फर्म है, जिससे बेयरिंग की सप्लाई करता है। एनटीपीसी का रजिस्टर्ड वेंडर भी है। 2 जुलाई 2025 लोहता के महमूदपुर जगन्नाथपुरी निवासी अमरनाथ मौर्य, मुंबई के कुर्ला निवासी मित्र रंजीत ऋषिराज पांडेय और दिल्ली में चीफ प्रोटोकॉल अफसर अनंत पांडेय ने देश के एनटीपीसी के वेंडर लिस्ट में शामिल कराने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


दिल्ली में अनंत पांडेय के साथ रणजीत ऋषिराज पांडेय ने हार्टीकल्चर विभाग भारत सरकार के सचिव आईएएस टीसी शर्मा से मीटिंग कराई। पत्र प्राप्त होने का झांसा दिया और फिर अमरनाथ मौर्य के फर्म कुसुम फैशन के खाते में
विज्ञापन
विज्ञापन


3 लाख रुपये कंसलटेंसी फीस ट्रांसफर कराया गया। बाद में मालूम चला कि सिर्फ झांसा दिया गया। अमरनाथ मौर्य, रणजीत ऋषिराज पांडेय व अनंत पांडेय ने साजिश के तहत जालसाजी की है। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Trending Videos

फ्लैट में निवेश के नाम पर 10.80 लाख की ठगी
फ्लैट इन्वेस्टमेंट के नाम पर महिला से 10.80 लाख की ठगी हुई है। पीड़िता ने सोमवार को भेलूपुर थाने में आरोपी जियाउल हक उर्फ जुबैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। भेलूपुर के मालतीबाग निवासी रजिया बेगम ने पुलिस को बताया कि दूर के रिश्तेदार मोहम्मद जुबैन और उसके पिता हाजी मकसूद ने फ्लैट निर्माण में निवेश का लालच देकर 10 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए।

मोहम्मद जुबैन ने झांसा दिया कि एक फ्लैट बनने वाला है, जिसमें 8 लाख या 8 लाख 50 हजार रुपये का निवेश करने पर फ्लैट बिकने के बाद मूलधन के अलावा 25 लाख रुपये का मुनाफा होगा। कई बार में 10 लाख 80 हजार रुपये दे दी। पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। जब उन्होंने फ्लैट दिखाने को कहा, तो कोई जवाब नहीं मिला। 

काफी जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि दालमंडी स्थित अकबर महारी के सामने मुसाफिर खाने के बगल वाली गली में आरोपियों ने अपने नाम से फ्लैट ले लिया है। रजिया ने जब फ्लैट उनके नाम पर ट्रांसफर करने या पैसे वापस करने की मांग की, तो आरोपियों ने गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी। भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed