फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brothers cow slaughter arrested following encounter one sustained gunshot leg prohibited meat seized

यूपी: मुठभेड़ में गोकशी के आरोपी दो सगे भाई गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली; 10 किलो प्रतिबंधित मांस

Mon, 26 Oct 2026 06:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 26 Oct 2026 06:13 PM IST
सार

गोकशी के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान एक आरोपी को गोली लगी। पुलिस ने मौके से 10 किलो प्रतिबंधित मांस और एक तमंचा बरामद किया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Two brothers cow slaughter arrested following encounter one sustained gunshot leg prohibited meat seized
दो घायलाें को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में जमील के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल जमील और उसके भाई सलमान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, पशु के अवशेष, लोहे का चापड़, एक तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदपुर भेजा गया।

विज्ञापन




थाना प्रभारी अमित कुमारा त्रिपाठी ने बताया कि  25 अक्टूबर की रात वह पुलिस टीम के साथ गोतस्करी और गोकशी पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सरसेना खालसा गांव के कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बेचने के बाद बचे अवशेष मोटरसाइकिल से ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने खराटी से आवक मोड़ के पास घेराबंदी की।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

इसी बीच मोटरसाइकिल से आ रहे दो लोगों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें जमील के बाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने जमील और उसके भाई सलमान को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमील (42) और सलमान (30) निवासी लहबरिया सरसेना खालसा, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, एक प्रतिबंधित पशु के अवशेष, लोहे का चापड़, मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक मिस कारतूस बरामद किया।

विज्ञापन

छुट्टा पशुओं का वध कर बेचते थे मांस
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ आसपास घूमने वाले छुट्टा प्रतिबंधित पशुओं को पकड़कर सुनसान स्थानों पर ले जाते थे। वहां वध करने के बाद मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने के लिए उपलब्ध कराते थे। बिक्री से मिले रुपये आपस में बांट लेते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अवैध असलहा खरीदने की बात भी बताई, जिसका इस्तेमाल विरोध करने वालों को डराने और मौके से भागने के लिए किया जाता था। पुलिस अन्य साथियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सलमान पर पहले भी दर्ज है प्राथमिकी
पुलिस के अनुसार, सलमान के खिलाफ वर्ष 2017 में गोवध निवारण अधिनियम और वर्ष 2018 में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों भाइयों के खिलाफ गंभीरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसमें बीएनएस की संबंधित धाराओं, गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed