चंदौली: हावड़ा से 50 किलो चांदी के गहने लेकर वाराणसी जा रहे दो भाई गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सुरक्षा बल, सीआईबी और राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद तीन बजे पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात से बिना कागजात के ले जाए जा रहे 50 किलो चांदी के गहनों के साथ दो भाइयों को गिरफ्तार किया। दोनों ज्वेलरी के कारीगर हैं और हावड़ा से वाराणसी दुकानों पर गहने बेचने ले जा रहे थे। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद गिरफ्तार कारीगरों और गहनों को सेलटैक्स विभाग के हवाले कर दिया गया। बरामद गहनों का मूल्य 18 लाख रुपये आंका गया।
आरपीएफ और जीआरपी की टीम स्टेशन पर सुरक्षा के मद्देनजर गश्त कर रही थी। शाम तीन बजे टीम प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। यहां दो व्यक्ति संदिग्ध हाल में घूमते दिखे। दोनों को पकड़ कर उनके पिट्ठू बैग की तलाशी ली गई तो उसमें चांदी के गहने दिखे।
दोनों को पकड़ कर आरपीएफ पोस्ट पर ले आए और तलाशी ली गई तो बैग में चांदी के सिंहासन, बिछिया, बच्चों का कड़ा, नारियल, मीना आदि गहने मिले। दोनों गहनों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ करने पर दोनों ने अपना नाम क्रमश: शिवनाथ दास और जयदीप निवासी हेरिया मोरहाट जिला साउथ 24 परगना पश्चिम बंगाल बताया। शिवनाथ दास ने बताया कि वे दोनों भाई हैं और आभूषण के कारीगर हैं।
वे हावड़ा से वाराणसी जा रहे थे। बनारस में विभिन्न दुकानों पर आभूषण बेचते। कागज के संबंध में पूछने पर दोनों सिर्फ रोड का चालान दिखा पाए, खरीद फरोख्त के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखा सके। आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आभूषण बरामदगी की सूचना वाणिज्य कर अधिकारियों को दी गई और अधिकारियों के पहुंचने पर गिरफ्तार कारीगरों और आभूषण को उनके हवाले कर दिया गया। बरामद गहनों का मूल्य 18 लाख रुपये आंका गया है।