फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   twenty two patients found in 90 days 73 patients found 38 days 40 young people infected most

Dengue : वाराणसी में 90 दिन में 22, सिर्फ 38 दिन में डेंगू के 73 मरीज मिले; सबसे अधिक 40 युवा संक्रमित

Wed, 09 Oct 2024 09:43 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 09:43 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में डेंगू को लेकर जिला मलेरिया विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। जिले में 38 दिन में 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सफाई को लेकर विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
twenty two patients found in 90 days 73 patients found 38 days 40 young people infected most
डेंगू को लेकर जिला मलेरिया विभाग अलर्ट। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

जिले में जून से अगस्त यानी तीन महीने में डेंगू के 22 मरीज मिले। सितंबर से 8 अक्तूबर तक 38 दिन में 73 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस सीजन में कुल 95 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। 40 मरीजों की उम्र 20 से 40 साल के बीच है। जबकि 15 से 20 साल के 20 मरीज हैं।

विज्ञापन


मानसून सीजन की शुरुआत में डेंगू का प्रकोप कम था, लेकिन सितंबर में जिस तरह से मरीजों की संख्या बढ़ी है, उसको लेकर जिला मलेरिया विभाग भी अलर्ट हो गया है। विशेष अभियान चलाकर डेंगू का लार्वा खोजने के साथ ही जिन घरों में लार्वा मिल रहे हैं, वहां नोटिस देकर सफाई पर ध्यान देने की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


अगस्त तक केवल 22 मरीज मिले तो लगा कि इस साल राहत मिलेगी, लेकिन सितंबर में चौंकाने वाले मामले देखने को मिले। 30 दिन के महीने में 67 मरीज मिले। अक्तूबर में आठ दिन में 6 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से बने हॉट स्पाट पर फिर मिल रहे मरीज
पिछले साल जिन जगहों पर मरीज अधिक मिले थे, उसे हॉटस्पॉट बनाकर विशेष नजर रखने की बात कही गई थी। हालांकि, इस साल भी उन्हीं जगहों पर मरीज मिल रहे हैं। इस साल पहड़िया, पांडेयपुर, सामनेघाट, मारूतिनगर, सुसुवाही, सीरगोवर्धन के साथ ही महामनापुरी, करौंदी, फुलवरिया में ज्यादातर मरीज मिल रहे हैं।

किस महीने में कितने मरीज मिले

  • जून 01
  • जुलाई 7
  • अगस्त 14
  • सितंबर 67
  • अक्तूबर 6


बोले अधिकारी
सितंबर से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिन जगहों पर मरीज मिल रहे हैं, वहां लार्वा रोधी अभियान में शामिल सदस्यों को दवाओं का छिड़काव करवाने के साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। - एससी पांडेय, जिला मलेरिया अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed