फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tube well motor burnt, 2.50 lakh population of Varuna cross yearning for water

Varanasi News: ट्यूबवेल का मोटर जला, पानी को तरसी वरुणा पार की 2.50 लाख की आबादी

Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Tube well motor burnt, 2.50 lakh population of Varuna cross yearning for water
वाराणसी। ट्यूबेल का मोटर जलने और चालू न होने से वरुणा पार इलाके की 2.50 लाख की आबादी पानी को तरस रही है। यह समस्या एक सप्ताह से बरकरार है, फिर जिम्मेदार सुधि नहीं ले रहे हैं। लीकेज की समस्या बनी हुई है। कुछ ट्यूबवेल खराब हैं।
विज्ञापन


शहरी जलापूर्ति सुधारने के लिए पिछले 15 वर्षों में 500 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए, लेकिन शहरवासियों की प्यास बुझाने के समुचित इंतजाम नहीं हो सका। शहर के 100 वार्डों में शायद ही कोई ऐसा इलाका है, जहां पानी से जुड़ी छोटी या बड़ी समस्या न हो। कहीं दूषित जलापूर्ति की समस्या है तो कहीं पानी न पहुंचने की समस्या है। गर्मी शुरू होने से पहले जलकल व जल निगम के अधिकारी ये दावा करते रहे कि वरुणापार व सिस वरुणा के क्षेत्रों में इस बार पानी की समस्या नहीं होगी, लेकिन इसके उलट काशीवासियों को फिर समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


सारनाथ में 100 एमएलडी की क्षमता वाले डब्ल्यूटीपी संचालित होने के बाद भी इसका फायदा लोगों को नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के पार्षद बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि सांस्कृतिक संकुल का मोटर जला है। कई बार बदलने को कहा गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सारनाथ डब्ल्यूटीपी से पिछले एक सप्ताह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जो दिक्कतें पहले की थीं, उन्हें दूर कराया जा रहा है। पानी की आपूर्ति पहले से बेहतर हुई है। वरुणा पार में कुछ खराबी आने से दिक्कत हुई थी, जिसे दुरुस्त कराया गया है। जले मोटर जल्द बदले जाएंगे। - ओपी सिंह, सचिव जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed