फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   truck driver who was burnt by the finance staff by spraying petrol died during treatment

जौनपुर: जिस ट्रक चालक को फाइनेंस कर्मचारियों ने पेट्रोल छिड़ककर जलाया था, उसकी इलाज के दौरान मौत

Mon, 21 Sep 2020 04:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 21 Sep 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
truck driver who was burnt by the finance staff by spraying petrol died during treatment
ट्रक चालक, जलाने के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में 16 सितंबर को चार लोगों ने जिस ट्रक चालक को जलाया था, उसकी वाराणसी में अस्पताल में इलाज कराने के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। ट्रक चालक का इलाज ओरियाना अस्पताल दुर्गाकुंड (वाराणसी) में चल रहा था।

विज्ञापन

रोड पर चालक को जलाया :
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर बुधवार दोपहर (16 सितंबर) एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने बकाया न मिलने पर ट्रक चालक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसे चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ के सरायमीर कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गांव निवासी सत्यप्रकाश राय (51) अपना ट्रक खुद चलाते थे। उनका पुत्र श्यामानंद इसी ट्रक पर सहयोगी के रूप में रहता था। पिता-पुत्र दोनों बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा से ट्रक पर गिट्टी लादकर आजमगढ़ जा रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रक के बदलापुर पहुंचने के बाद इंडिगो कार सवार चार लोगों ने ट्रक रोक लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार खुद को फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए साढ़े तीन लाख रुपये बकाया मांगने लगे थे। ट्रक चालक ने कोरोना संक्रमण के कारण सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुए लोन वसूली में राहत देने की बात की। इसको लेकर दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई।

श्यामानंद के मुताबिक, विवाद के दौरान कार सवारों ने उसके पिता सत्यप्रकाश पर बोतल से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। इस पर लोग जुट गए और चालक पर कंबल फेंककर आग बुझाई थी। उधर, भाग रहे कार सवारों में से दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को बदलापुर सीएचसी पहुंचाया था। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था, वहां से वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed