{"_id":"5fde73838ebc3e410538267e","slug":"truck-caught-fire-in-varanasi-driver-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में ट्रक में आग लगी, खाना बना रहे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में ट्रक में आग लगी, खाना बना रहे चालक की मौत
Sun, 20 Dec 2020 03:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लहरतारा बौलिया स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप खड़े ट्रक में शनिवार की आधी रात बाद आग लग गई। हादसे में झुलस कर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान थोड़ी देर के लिए चांदपुर चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहनों का आवागमन भी अवरुद्ध रहा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से स्थानीय लोग खासे दुखी भी दिखे।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर मंडुवाडीह महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि ट्रक खाली था और खड़ा था। ट्रक के अंदर ही छोटे गैस सिलिंडर पर चालक खाना बना रहा था। उसी दौरान न जाने कैसे आग लग गई कि चालक खुद को बचा न पाया और झुलस कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ी की मदद से आग को बुझा दिया गया। चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से चालक के नाम और पते की शिनाख्त कराई जा रही है। चालक के नाम और पते की तस्दीक होते ही उसके परिजनों को हादसे के संबंध में सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन