{"_id":"5f9f919b8ebc3e9c0724b774","slug":"truck-and-mini-truck-collided-driver-injured-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भदोही में ट्रक और मिनी ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर, चालक घायल, एक वाहन के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भदोही में ट्रक और मिनी ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर, चालक घायल, एक वाहन के उड़े परखच्चे
Mon, 02 Nov 2020 04:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 02 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और मिनी ट्रक की टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के भदोही में ट्रक और मिनी ट्रक की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें मिनी ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के नेतानगर त्रिमुहानी मोड़ पर ट्रक और मिनी ट्रक के बीच सोमवार तड़के जोरदार टक्कर हुई। इसमें मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, मिनी ट्रक वाराणसी से दूध लादकर सुरियावां नगर आ रहा था। उसी समय सीमेंट लदा ट्रक वाराणसी की ओर जा रहा था। मोड़ पर ट्रक ठीक से घूम नहीं पाया और इसी दौरान सामने से आ रहे मिनी ट्रक से भिड़ गया।
विज्ञापन
इससे ड्राइवर सालू गुप्ता(25) पुत्र संतोष कुमार निवासी जगतपुर थाना रोहनिया वाराणसी घायल हो गया। उसके पैर में चोट आई। बड़े ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक के आगे का इंजन ध्वस्त हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।