फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in varanasi Truck and DCM collide while overtaking both drivers injured

वाराणसी में हादसा: ओवरटेक करते समय ट्रक और डीसीएम की टक्कर, वाहनों के केबिन में फंसे दोनों चालक घायल

Fri, 07 Aug 2026 01:36 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 07 Aug 2026 01:36 AM IST
सार

वाराणसी में ओवरटेक के चक्कर में सड़क हादसा हुआ। ट्रक और डीसीएम की जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहनों के केबिन में चालक फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
Road accident in varanasi Truck and DCM collide while overtaking both drivers injured
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के सामने ओवरटेक के प्रयास में ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक मोनू निवासी गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ और ट्रक चालक सागर हुसैन, निवासी शेरघाटी बिहार घायल हुए। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के केबिन क्षतिग्रस्त हो गए और चालक उनमें फंस गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दयाशंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया। इसके बाद क्रेन की सहायता से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद हाईवे पर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण एक ही लेन पर दोनों दिशाओं वाहनों का संचालन होने से यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed