फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tree falls on high-tension wire; major accident averted.

Varanasi News: हाईटेंशन तार पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

Sat, 12 Sep 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on high-tension wire; major accident averted.
वाराणसी। सिगरा के चंदुआ छित्तूपुर इलाके में सैजन का एक विशालकाय पेड़ हाईटेंशन तार पर गिर गया। पेड़ गिरते ही आपूर्ति ठप हो गई और क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सड़क पर आवागमन भी कुछ देर तक रुक गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लोगों ने बताया कि पेड़ सीधे विद्युत तारों पर अटक जाने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग व नगर निगम को सूचना दी गई। टीम मौके पर पहुंची और पेड़ की कटाई शुरू हुई। टहनियों को काटकर तारों से अलग किया गया और रास्ते को साफ कराया गया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया। अधीक्षण अभियंता विनीत मौर्या ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल पेड़ कटवाया गया। आपूर्ति भी बहाल कर दी गई। विद्युत तारों से छूकर या उनके ऊपर से गुजरने वाले पेड़ों और टहनियों की छंटाई कराई जा रही है। ताकि कोई दुर्घटना न हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article