{"_id":"6a0bf00199bb132f24050abf","slug":"travel-from-new-to-old-terminal-at-varanasi-airport-in-five-minutes-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी एयरपोर्ट: पांच मिनट में पहुंचेंगे नए से पुराने टर्मिनल, स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर भी बनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी एयरपोर्ट: पांच मिनट में पहुंचेंगे नए से पुराने टर्मिनल, स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर भी बनाया जाएगा
Tue, 19 May 2026 10:37 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 19 May 2026 10:37 AM IST
सार
वाराणसी एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण का काम पूरा होने पर पांच मिनट में नए से पुराने टर्मिनल पर यात्री पहुंचे जाएंगे। नए से पुराने टर्मिनल तक जाने के लिए यात्रियों को बाहर नहीं जाना होगा।
विज्ञापन
मुख्य टर्मिनल भवन की डिजाइन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके बाद वहां यात्रियों के लिए कई सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। एयरपोर्ट पर दो टर्मिनल भवन होंगे। इसमें नए से पुराने टर्मिनल तक जाने के लिए यात्रियों को बाहर नहीं जाना होगा। इसके लिए स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिससे बिना भीड़भाड़ के महज 5 मिनट में एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पहले से एक टर्मिनल भवन है। इसके अलावा विस्तारीकरण के तहत एक और नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद पुराने टर्मिनल भवन से अंतरराष्ट्रीय और नए टर्मिनल भवन से घरेलू उड़ानों का संचालन होगा।
विज्ञापन
एयरपोर्ट परिसर काफी बड़ा हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को एक टर्मिनल से दूसरे टर्मिनल तक जाने में सहूलियत हो, इसके लिए दोनों भवनों के बीच स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह पूरी तरह कांच से ढका और वातानुकूलित होगा। बाहर का दृश्य साफ दिखाई देगा, जिससे खुलापन महसूस होगा। इसमें एक चलती पट्टी (ट्रेवलेटर) भी लगाई जा सकती है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विस्तारीकरण के तहत कई बदलाव किए जा रहे हैं। इसमें काशी की संस्कृति को दर्शाती डिजाइन, प्रवेश द्वार आदि को आधुनिक बनाया जा रहा है। इसी कार्य के तहत दोनों टर्मिनल भवनों के बीच स्मार्ट ग्लास कॉरिडोर भी बनाया जाएगा, जो दोनों भवनों को जोड़ेगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।