फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Transgenders protest at police post in varanasi for misbehaved and harassed

Varanasi: पुलिस चौकी पर किन्नरों ने अर्धनग्न होकर किया हंगामा, बदसलूकी और परेशान करने का आरोप

Fri, 03 Feb 2023 08:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

वाराणसी के पांडेयपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को किन्नरों ने अर्धनग्न होकर हंगामा किया।सभी बदसलूकी और नाहक में परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे

विज्ञापन
Transgenders protest at police post in varanasi for misbehaved and harassed
पांडेयपुर पुलिस चौकी के सामने किन्नरों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पांडेयपुर पुलिस चौकी पर शुक्रवार को किन्नरों ने अर्धनग्न होकर हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से सभी को शांत कराया, तब जाकर चौकी का माहौल सामान्य हुआ। किन्नरों के प्रदर्शन के दौरान चौकी के सामने तमाशबीनों की भीड़ जुट गई थी। 

विज्ञापन


चंदौली जिले के बबुरी के रहने वाले किन्नर करीना ने बताया कि उसके मोबाइल पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसटीएफ का सिपाही बताया और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए एक मोबाइल के संबंध में पूछताछ के लिए पांडेयपुर पुलिस चौकी पर आने को कहा। इससे नाराज होकर करीना और उसके साथी पांडेयपुर पुलिस चौकी पहुंचे।
विज्ञापन


सभी बदसलूकी और नाहक में परेशान करने का आरोप लगाते हुए चौकी के सामने सड़क पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे। पांडेयपुर चौकी प्रभारी ने सभी को आश्वस्त किया कि जिसने भी फोन किया था उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन पर लगभग आधा घंटे बाद किन्नर शांत हुए और चौकी के सामने से हटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed