फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Three thousand people get free food Sanskrit schools and hospitals in varanasi PM will inaugurate

PM Modi : काशी के संस्कृत स्कूल और अस्पतालों में तीन हजार लोगों को मिलेगा निशुल्क भोजन, पीएम करेंगे शुभारंभ

Sat, 19 Oct 2024 02:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 02:23 AM IST
सार

Varanasi News: प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी अपने प्वाइंट पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वीआईपी मूवमेंट के समय मोबाइल से वीडियो/ फोटो न खींचकर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर ही ध्यान केंद्रित रखेंगे। आज हेलिकॉप्टर का टच एंड गो रिहर्सल होगा।

विज्ञापन
Three thousand people get free food Sanskrit schools and hospitals in varanasi PM will inaugurate
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से निशुल्क भोजन व्यवस्था का सफल ट्रायल शुक्रवार को हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्तूबर को इस नई व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। पहले चरण में तीन हजार लाभार्थियों को निशुल्क भोजन व्यवस्था का लाभ मिलेगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गोदौलिया स्थित जम्मू कोठी में बनाए गए अन्नक्षेत्र में सात्विक सनातन रसोई का ट्रायल किया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से नाट्यकोटम संस्था के सहयोग से यह योजना लागू की जा रही है। रसोई में उच्चस्तरीय विशिष्ट क्षमता वाले उपकरण कोविलूर मठ ने देश-विदेश के निर्माताओं से मंगवाए हैं। 
विज्ञापन


दैनिक भोजन सामग्री और परिवहन की व्यवस्था श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने की है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि मंदिर न्यास के प्रस्ताव पर संस्कृत विद्यालयों से प्राप्त मांग के अनुसार विद्यार्थियों, मरीजों और विभिन्न अस्पतालों में तीमारदारों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा स्टेडियम में बच्चों को प्रशिक्षण मॉर्निंग-इवनिंग वॉक के लिए पास बनेगा
सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए तैयार है। प्रशासन ने तय किया है कि पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण के 20 दिन बाद इसे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद यहां खेल विभाग के अलग-अलग कोच के माध्यम से स्थानीय बच्चों का प्रशिक्षण शुरू करा दिया जाएगा। 

वहीं, खिलाड़ियों और अन्य लोगों के मॉर्निंग-इवनिंग वॉक करने वाले के लिए फाॅर्म देने और परिचय पत्र बनाने का काम पांच नवंबर के बाद शुरू होगा। स्टेडियम का रखरखाव खेल विभाग और जिला खेल समिति करेगी।

मिलेगी सहूलियत
मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम के पुनर्विकास का काम शुरू होने से पहले यहां खेल विभाग की जो व्यवस्था थी, उसे नवंबर महीने में फिर से लागू कर दिया जाएगा। अलग-अलग खेल के कोच चयनित खिलाड़ियों को सुबह और शाम तीन-तीन घंटे स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगे।

इनमें फुटबाॅल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, जूडो, स्वीमिंग, वॉलीबाॅल, बास्केटबॉल सहित अन्य सभी खेल शामिल होंगे। सुबह और शाम के समय मॉर्निंग-इवनिंग वॉक के लिए जो व्यवस्था पहले से निर्धारित थी, वही व्यवस्था लागू रहेगी।

साई नियुक्त करेगा कोच : स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा अपने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, इनडोर व आउटडोर खेलों के लिए अपने कोच नियुक्त किए जाएंगे। नेशनल लेवल के खिलाड़ियों के कैंप यहां पर साई के द्वारा प्रारंभ कराएं जाएंगे। खिलाड़ियों के हॉस्टल और कोच की सुविधाओं की व्यवस्था पूरी हो गई है। 

प्रो-पुअर योजना का करेंगे शुभारंभ : सारनाथ में विकास से रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्रो-पुअर परियोजना के अंतर्गत सारनाथ बुद्धिस्ट सर्किट के विकास कार्य का प्रधानमंत्री 20 अक्तूबर को उद्घाटन करेंगे। यहां विश्व भर से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। विश्व बैंक की सहायता से यहां लगभग 90 करोड़ की लागत से प्रो-पुअर प्रोजेक्ट का कार्य हुआ है।

Three thousand people get free food Sanskrit schools and hospitals in varanasi PM will inaugurate
सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में बैठक करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

बैरिकेडिंग के साथ गड्ढामुक्त हो पीएम का रूट
प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित काशी आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े मुख्य सचिव और डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि पीएम का रूट बैरिकेडिंग के साथ गड्ढामुक्त हो। बैठक में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के

वाराणसी आगमन के दौरान प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान अपनी तैयारी पूरी तन्मयता से करने का निर्देश दिया। मुख्य सचिव ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन और मूवमेंट को लेकर उचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। डीजीपी प्रशांत कुमार ने सुरक्षा के मजबूत प्रबंध के साथ किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल एसपीजी की निगरानी में
प्रधानमंत्री रविवार की दोपहर एकदिवसीय दौरे पर काशी आएंगे। इसके मद्देनजर तुलसीपट्टी हरिहरपुर और सिगरा स्टेडियम स्थित उनके दोनों कार्यक्रम स्थल शनिवार से एसपीजी की सीधी निगरानी में रहेंगे। एसपीजी के अधिकारियों का एक दल बाबतपुर एयरपोर्ट पर भी तैनात है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने डीएम एस राजलिंगम के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थलों और उनकी आवाजाही के रूट का निरीक्षण किया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में प्रॉपर चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। वीआईपी मार्ग पर भी चेकिंग की जाए। किसी भी स्थिति में सड़क पर कोई वाहन न खड़ा हो। कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्रों व वीआईपी मार्ग पर रूफ-टॉप ड्यूटी लगाई जाए और सीसी कैमरों से निगरानी की जाए।

6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का गिफ्ट देंगे पीएम
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपावली के पहले ही दीपावली गिफ्ट के रूप में काशी सहित देशवासियों को 6600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय गुलाब बाग में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद दूसरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी आगमन हो रहा है। वहीं, सिगरा में होने वाली जनसभा स्थल का भाजपा नेताओं ने निरीक्षण किया। वहीं, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने स्वच्छता अभियान चलाया और जनसभा के लिए आमंत्रण पत्र बांटे।

373 खिलाड़ी रहेंगे मौजूद
सिगरा स्टेडियम के उद्घाटन पर जिले के 373 खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक भी मौजूद रहेंगे। इसमें खेल विभाग के 58 कोच और मैच ऑफिशियल, 17 खेल अधिकारी व कर्मचारी, कुश्ती खेलो इंडिया के 30, बास्केटबॉल के 27, वॉलीबॉल के 28, फुटबॉल के 30, कबड्डी के 26, एथलेटिक्स छात्रावास के 22, एथलेटिक्स के 30 खिलाड़ी व अन्य खेल के रहेंगे।

Three thousand people get free food Sanskrit schools and hospitals in varanasi PM will inaugurate
प्रशांति सिंह और ललित उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला

सुनें खिलाड़ियों की
काशी में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (एनसीओई) खुलने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से रूबरू होने का मौका मिलेगा। पहली बार 9 नवंबर 2020 को पीएम से सिगरा में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थी। 20 नवंबर 2023 को पहले फेज का लोकार्पण हुआ 20 अक्तूबर 2024 को दूसरे फेज का भी शुभारंभ होगा। चार साल से भी कम समय में इसका उद्घाटन पीएम मोदी के खेलों को बढ़ावा देने की मजबूत इच्छाशक्ति को दिखाता है। पीएम से संवाद का मौका भी मिलेगा। - प्रशांति सिंह, बास्केटबॉल खिलाड़ी

प्रदेश में खेल का अनुकूल माहौल देते हुए यहां सुविधाओं में काफी बढ़ोतरी की है। इससे गरीब खिलाड़ियों का भी हौसला बढ़ रहा है। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मानक के उपकरणों व मैदान पर खेलने का अवसर मिल रहा है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम पूर्वांचल के लिए वरदान साबित होगा। पीएम मोदी से संवाद का मौका भी मिलेगा। यहां बैडमिंटन-10 कोर्ट, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, कबड्डी, स्विमिंग पूल, बोर्ड गेम्स -चेस, कैरम, स्क्वैश के लिए -4 कोर्ट, बिलियर्ड्स, एरोबिक्स की सुविधा मिलेगी। - ललित उपाध्याय, हॉकी खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed