फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   train

वाराणसी: रेलवे ने ट्रेन को बदला आइसोलेशन कोच में, पर नहीं हो सका प्रयोग, स्टेशन पर खड़ी रही

Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
train
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को देखते हुए आइसोलेशन के लिए रेलवे ने भी तैयारियां की थीं। शुरुआती दौर में जब अस्पतालों में बेड की कमी होने की आशंका हुई तो रेलवे ने ट्रेनों की कई रैक को आइसोलेशन कोच में बदलवाया।
विज्ञापन

पूर्वात्तर रेलवे की ओर से जून में वाराणसी मंडल के दस स्टेशनों पर भी चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस ग्यारह आइसोलेशन रैक लगाए गए। मऊ को छोड़ दिया जाए तो अन्य नौ स्टेशनों के आइसोलेशन कोच का कोई उपयोग नहीं हुआ।
विज्ञापन



मऊ स्टेशन पर खड़ी आइसोलेशन रैक में 59 मरीजों को भर्ती कराया गया था। शासन की होम आइसोलेशन की गाइड लाइन आने के बाद आइसोलेशन कोच की महत्ता कम होती गई। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद यह रैक जहां-तहां शंट कर दिए गए। मंडुवाडीह स्टेशन की 12 कोच वाली आइसोलेशन रैक को मंडुवाडीह कोचिंग डिपो में नई लाइन बनाकर खड़ा करा दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भविष्य में इसका उपयोग कैसे होगा, यह रेलवे बोर्ड के आदेश पर छोड़ दिया गया है। रेल अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय से जिस तरह का आदेश आएगा, उस पर काम किया जाएगा।

कहां कितने आइसोलेशन रैक
मंडुवाडीह स्टेशन 01
वाराणसी सिटी 01
पड़ेहरी स्टेशन 01
आजमगढ़ 01
गाजीपुर सिटी 01
थखे 01
सीवान 01
मऊ 01
बांसडीह 01
भटनी 02

एक कोच पर 50 हजार से अधिक हुए खर्च
आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित 12 कोच वाली कोविड केयर में 160 बेड हैं। इसमें 10 कोविड केयर सेंटर, एक वातानुकूलित और एक एसएलआर कोच है। एक कोच में मरीजों के लिए आठ केबिन हैं। एक कोच को तैयार करने में 50 हजार रुपये से अधिक खर्च हुए थे। कोच के मिडिल बर्थ अलग किए गए थे। 220 वोल्ट एसी करंट की व्यवस्था की गई थी। शौचालय में बाल्टी, शॉवर व नल लगाए गए थे। चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए केबिन बनाए गए थे। खिड़कियों को मच्छरदानी से पैक किया गया था। मेडिकल उपकरण भी रखे गए थे।


आइसोलेशन कोच में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोच सुरक्षित खड़ा है। कोच को लेकर कोई भी फैसला रेलवे बोर्ड की ओर से लिया जाएगा। -अशोक कुमार, पीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed