{"_id":"6493e2c1024fe366d00356be","slug":"train-cancelled-these-15-trains-including-chhapra-varanasi-city-will-be-canceled-from-today-till-26-read-the-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: छपरा-वाराणसी सिटी समेत आज से 26 तक रद्द रहेंगी ये 15 ट्रेनें, टिकट करने से पहले पढ़ें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancelled: छपरा-वाराणसी सिटी समेत आज से 26 तक रद्द रहेंगी ये 15 ट्रेनें, टिकट करने से पहले पढ़ें लिस्ट
Thu, 22 Jun 2023 11:27 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:27 AM IST
सार
निरस्त की गई ट्रेनों में 05147/48 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 05427/28 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष ट्रेन, 01747/48 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित ट्रेन, 05446/45 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 15129/30 गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन,15111/12 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
विज्ञापन
Train
- फोटो : Social Media
विस्तार
औड़िहार स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते 22 जून से 15 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 26 जून तक निरस्त रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Mirzapur news: वाराणसी से घर लौटते समय बाइक सवार युवक की मौत, इकलौते संतान के जाने से परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
निरस्त की गई ट्रेनों में 05147/48 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 05427/28 आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ अनारक्षित विशेष ट्रेन, 01747/48 भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी अनारक्षित ट्रेन, 05446/45 वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष ट्रेन, 15129/30 गोरखपुर-वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन,15111/12 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। वहीं, 22 जून को ही वाराणसी सिटी और बनारस स्टेशन से चलने वाली एक-एक ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इनमें वाराणसी सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस और बनारस से चलने वाली ट्रेन नंबर 15104/03 बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस अप और डाउन शामिल हैं।
विज्ञापन