फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tragedies in Jaunpur Four Dead Including Headmistress Young Man Dies In-Laws Home Chaos Ensues

UP: जौनपुर में हादसे...प्रधानाध्यापिका सहित चार लोगों की मौत, ससुराल में गई युवक की जान; कोहराम

Thu, 02 Apr 2026 09:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 09:08 PM IST
सार

Jaunpur News: जौनपुर के जफराबाद और नेवढ़िया थाना क्षेत्र में हुए विभिन्न हादसों में चार लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, परिजनों में कोहराम मच गया था।

विज्ञापन
Tragedies in Jaunpur Four Dead Including Headmistress Young Man Dies In-Laws Home Chaos Ensues
प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: रामनगर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के महेवा फत्तूपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी राधिका (32) पत्नी जटाशंकर गौतम के घर का दरवाजा सुबह करीब 9 बजे तक नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए, राधिका साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी।
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में है। उनके दो बच्चे हैं जो इस समय ननिहाल में रह रहे हैं, जबकि पति मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल में आए युवक की मौत
जौनपुर के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दुहावर गांव में एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुहावर गांव निवासी छोटेलाल चौहान के 29 वर्षीय दामाद विजेंद्र चौहान भदोही कोतवाली क्षेत्र के फुलवरिया अहमदपुर का निवासी है। बुधवार की रात अचानक वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा- मुझे बचा लो, मुझे बचा लो। उसकी आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और तत्काल उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए। 

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक बीते एक सप्ताह से अपने ससुराल में ही रह रहा था।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
जौनपुर-केराकत हाईवे स्थित कबीरुद्दीनपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई।

जफराबाद थानाक्षेत्र के सरैया गांव निवासी रामरूप यादव (74) किसी कार्य से जौनपुर शहर गए थे। कबीरुद्दीनपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को दोपहर वह पैदल ही सड़क पर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। वृद्ध की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर प्रवीण यादव ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मृतक के परिजन तहरीर देंगे तो अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज की जाएगी।

Tragedies in Jaunpur Four Dead Including Headmistress Young Man Dies In-Laws Home Chaos Ensues
प्रधानाध्यापिका सुमन सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

डंपर की चपेट में आकर प्रधानाध्यापिका की मौत, पति घायल
जिला मुख्यालय के सिपाह पुलिस चौकी के सामने बृहस्पतिवार की सुबह डंपर की चपेट में आकर प्रधानाध्यापिका की मौत हो गई और उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उद्पुर गेल्हवा गांव की रहने वाली 60 वर्षीया सुमन सिंह गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थीं। वह अपने पति सत्यनारायण सिंह के साथ बाइक से शीतला धाम चौकिया दर्शन करने जा रही थीं। सिपाह पुलिस चौकी के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से धक्का मार दिया। 

इससे बाइक सहित दोनों गिर पड़े। सुमन के सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस व आस-पास के लोग उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां देखते ही चिकित्सकों ने सुमन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पति सत्यनारायण भी घायल हो गए। घटना के बाद डंपर चालक भाग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed