फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   traffic jam in Varanasi old man was hit man was beaten up died after 14 days family members angry

वाराणसी में 20 घंटे तक चक्काजाम: युवक की लाश लेकर रोड पर बैठे लोग, 14 दिन पहले मनबढ़ों ने पीटा था; जानें मामला

Mon, 17 Feb 2025 01:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 01:35 PM IST
सार

युवक की माैत के बाद वाराणसी के कठिरांव चौराहे पर परिजन और ग्रामीण बीते रविवार की शाम पांच बजे से चक्काजाम किए हुए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं, पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
traffic jam in Varanasi old man was hit man was beaten up died after 14 days family members angry
कठिरांव चौराहे पर चक्काजाम करते परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। इस पर मनबढ़ों ने बाइक सवार युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। उपचार के दौरान 14 दिन बाद शनिवार की रात युवक की मौत हो गई। घटना से गुस्साए युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद बीते रविवार की शाम कठिरांव चौराहे पर शव रख कर जाम लगा दिया। सूचना पाकर फूलपुर, सिंधौरा और बड़ागांव थाने की फोर्स के साथ एसीपी पिंडरा मौके पर पहुंचे। दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे धरना समाप्त हुआ है। एडीसीपी और एसडीएम के समझाने पर धरना समाप्त हुआ है।

विज्ञापन




परिजनों ने मांग की कि दर्ज मुकदमे में आजवीन कारावास की सजा वाली धारा बढ़ाई जाए। इसके साथ ही आरोपियों  की गिरफ्तारी तत्काल की जाए। फूलपुर थाने की पुलिस ने दर्ज मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा ग्राम प्रधान राय साहब, रोहित, अरविंद और विवेक के खिलाफ बढ़ाई। इसके बावजूद परिजनों का धरना रात एक बजे के बाद भी जारी रहा।

विज्ञापन

traffic jam in Varanasi old man was hit man was beaten up died after 14 days family members angry
मंदीप सोनकर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम
फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिरांव (बड़वापुर) गांव निवासी मंदीप सोनकर (21) गत एक फरवरी को बाइक से घर से जौनपुर जिले के नेवड़िया जा रहा था। नेनूहापुर गांव में सिंचाई के लिए पाइप बिछा रहे बुजुर्ग मिठाई लाल को मंदीप की बाइक की मुठिया से टक्कर लग गई। टक्कर से दोनों सड़क पर गिर पड़े।

मंदीप के परिवार के संदीप ने बताया कि बुजुर्ग को बाइक से टक्कर लगी देख ग्राम प्रधान राय साहब और रोहित, अरविंद व विवेक मौके पर आए। सभी मिल कर मंदीप की बेरहमी से पिटाई करने लगे। पिटाई से मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। 

सभी ने बुजुर्ग के इलाज के लिए मंदीप से 2500 रुपये भी लिए। सूचना पाकर मंदीप को बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 14 दिनों तक मंदीप बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रहा। उपचार के दौरान शनिवार की रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। 

उधर, इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमें में धारा बढ़ाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

तीन जुलाई को होनी थी शादी
मंदीप की मौत के बाद उसके पिता राजा सोनकर और मां तारा देवी की हालत बेसुधों जैसी थी। परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों में सबसे बड़ा मंदीप अहमदाबाद में जूस की दुकान खोल रखी थी। डेढ़ माह पहले मंदीप का तिलक था। तिलक के लिए ही वह घर आया था। आगामी तीन जुलाई को बरही नेवादा गांव में उसकी शादी होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed