फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traders staged a protest in front of Varanasi District Jail

वाराणसी जिला जेल के सामने व्यापारियों ने दिया धरना, निर्माण कार्य को रोके जाने से थे नाराज 

Tue, 17 Nov 2020 10:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 17 Nov 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
Traders staged a protest in front of Varanasi District Jail
वाराणसी जिला जेल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल की बाउंड्री से सटे निर्माण कार्य को जेल अधिकारियों की आपत्ति के बाद रोक दिया गया। इससे क्षुब्ध व्यापारी मंगलवार को जिला जेल के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जेल अधिकारियों ने सभी को समझाया कि राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा, तब जाकर सभी शांत हुए।

विज्ञापन


व्यापारी नेता प्रमोद अग्रहरी के अनुसार, हुकुलगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंद्रभूषण दास जिला जेल की बाउंड्री से सटी आपूर्ति विभाग के पुराने कार्यालय की अपनी जमीन में निर्माण कार्य करा रहे हैं। जेलर का कहना है कि जेल सुपरिटेंडेंट आवास की सीमा में अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसलिए राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश करा ली जाए। प्रमोद के अनुसार, चंद्रभूषण दास अपनी जगह पर सही हैं। जेल प्रशासन की आपत्ति सही नहीं है। मामला तूल पकड़ने पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि राजस्व विभाग की टीम से पैमाइश करा कर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी। इसके बाद जाकर धरना समाप्त हुआ और व्यापारी चले गए। इस दौरान वाराणसी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा सहित अन्य व्यापारी नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed