फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tractors collide head-on, trolley overturns

Varanasi News: ट्रैक्टरों की आमने-सामने टक्कर, ट्रॉली पलटी

Fri, 05 Jun 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tractors collide head-on, trolley overturns
लोहता। थाना क्षेत्र के लहरतारा-अकेलवा मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे कोटवां बाजार की दलित बस्ती के सामने दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रैक्टर ईंट लादकर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रैक्टर खाली था। टक्कर के बाद खाली ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जो वाहन छोड़कर निजी अस्पताल में इलाज कराने चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर कोटवां पुलिस चौकी पहुंचाया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। लोगों का कहना है कि हादसे के समय बाजार में भीड़ नहीं थी। उस समय बाजार में लोगों की आवाजाही अधिक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर मालिकों के बीच सुलह-समझौता हो गया है। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article