फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Tourist guide competition will show the importance of Kashi pm modi

पीएम मोदी ने की थी घोषणा: काशी का महत्व बताएगी टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता, फरवरी 2024 में होगा आयोजन

Mon, 25 Sep 2023 09:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2023 09:33 AM IST
सार

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में काशी के घाट, अध्यात्म, संस्कृति, हस्तकला, खानपान, प्राचीनता, इतिहास को समझने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता एक से आठ फरवरी 2024 के बीच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Tourist guide competition will show the importance of Kashi pm modi
शनिवार को वाराणसी आए थे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता में काशी के घाट, अध्यात्म, संस्कृति, हस्तकला, खानपान, प्राचीनता, इतिहास को समझने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता एक से आठ फरवरी 2024 के बीच कराई जाएगी। काशी टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता कराने का एलान गत शनिवार को वाराणसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। अब पर्यटन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


इसके मुताबिक, प्रतियोगिता तीन चरणों में होगी। स्कूल, कॉलेज, ब्लाॅक, तहसील और जिला स्तर पर अलग-अलग थीम प्रतियोगिताएं ऑनलाइन कराई जाएंगी। इसमें 300 शब्दों का निबंध लिखकर भेजना होगा। सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो और रील्स बनाने की प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन


इसके जरिये प्रतिभागियों को काशी की ब्रांडिंग करनी होगी। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि प्रतियोगिता से टूरिस्ट गाइडों को जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टूरिस्ट गाइड प्रोत्साहित होंगे

टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस पहल से न सिर्फ काशी बल्कि पूर्वांचल में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।

थीम तय किए
-काशी के घाट, अध्यात्म, काशी बौद्ध धर्म व काशी-सारनाथ की सांस्कृतिक पहचान व इतिहास, जैन धर्म व काशी, काशी के मंदिर, काशी में करने योग्य बातें और काशी का खान-पान व हस्तशिल्प।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed