{"_id":"61955405711cca0e6d0008d6","slug":"tourism-department-created-history-from-the-land-of-kashi-varanasi-news-vns6231579129","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की धरती से पर्यटन विभाग ने रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की धरती से पर्यटन विभाग ने रचा इतिहास
विज्ञापन
काशी के आकाश पर बुधवार की सुबह उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इतिहास रच दिया। देव दीपावली के मौके पर पहली बार पर्यटक तीन दिवसीय बैलून उत्सव के तहत घाटों की छटा आसमान से देखेंगे। बैलून फेस्टिवल का औपचारिक शुभारंभ उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया।
बैलून फेस्टिवल के तहत उड़ान का शुभारंभ बुधवार की सुबह 6 बजे शुरू हो गया। हॉट एयर बैलून 17 से 19 नवंबर के मध्य शहर के कई हिस्सों में उड़ाया जाएगा। उड़ान के लिए चार स्टेशन सिगरा स्टेडियम, बीएलडब्ल्यू, सीएचएस और डोमरी बनाए गए हैं। पर्यटन विभाग के मुताबिक 18 और 19 नवंबर रात्रि की उड़ान टेडर्ड फ्लाइट के माध्यम से होगी, जबकि सुबह की उड़ान पूरे शहर में होगी। टेडर्ड उड़ान में बैलून एक निचला सिरा रस्सी से बंधा होगा और उड़ान नियंत्रित होगी।
डोमरी से उड़ान, कई स्थानों पर लैंडिंग
बुधवार को डोमरी से बैलूनों ने उड़ान भरी, लेकिन हवा का रुख देख पायलट ने गुब्बारों को अलग अलग ऊंचाई से उड़ाते हुए अलग अलग स्थानों पर लैंडिंग कराई। आसमान में उड़ते एयर बैलून लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन्हें देखने और इनमें उड़ान भरने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी डोमरी पहुंची थी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के मुताबिक डोमरी से उड़े बैलून हनुमान मंदिर शिवपुर रोड़, पीसौर पुल, लोहता, बरहौली, दनियालपुर, और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में उतरे जहां देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
तीन घंटे में बिक गए 800 टिकट
बैलून उत्सव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकट बिक्री शुरू होने के करीब तीन घंटे के अंदर ही सारे 800 टिकट बिक गए। इससे पर्यटन विभाग को तीन घंटे में चार लाख रुपये की आमदनी हुई। पर्यटन विभाग ने टिकट विक्रय के लिए पांच केंद्र बनाए थे, लेकिन भीड़ को देखते हुए सिर्फ संस्कृति संकुल पर्यटन कार्यालय से टिकट की ब्रिकी हुई। यहां भीड़ नियंत्रित करने के लिए विभाग को पुलिस बुलानी पड़ी। बैलून से उड़ान भरने के लिए 500 रुपये टिकट दर निर्धारित है।