फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tone of mind on the back of Anoop Jalota

अनूप जलोटा के सुरों पर तन-मन झंकृत

Fri, 21 Apr 2017 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 21 Apr 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
Tone of mind on the back of Anoop Jalota
भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा
ठुमरी गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी की अलापचारी और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के सुरों की नाजोअदा ने गुरुवार की रात हर तन-मन को झंकृत कर दिया। जानेमाने युवा सितार वादक निलाद्री कुमार के स्वर प्रयोग और रतिकांत महापात्रा एवं सुजाता महापात्रा की ओडिसी नृत्य की थिरकन के सम्मोहन में संगीत बंधे रहे। गायन, वादन और नृत्य के इस संगीत संगम में डुबकी लगाने की होड़ सी मची रही। भीड़ इस कदर उमड़ी की मंदिर परिसर में कहीं भी तिल रखने की जगह नहीं थी। ऐसे ही संगीत के ऊंचे लय ताल के भाव और मनोहारी अवसरों के साथ संकटमोचन संगीत समारोह की छठीं और आखिरी निशा संगीत प्रेमियों के लिए यादगार बन गई।
विज्ञापन


 

शुरूआत में पंडित रतिकांत महापात्रा और सुजाता महापात्रा के ओडिसी नृत्य से शिववंदना के बाद हनुमान वंदना। हनुमान के बालरूप से लेकर सीता खोज से लंका दहन, हिमालय पर्वत से संजीवनी बूटी लाने तक के भाव को नृत्य में जीवंत किया। इनके साथ शुचि, प्रज्ञा, रितू, शिप्रा ने नृत्य में साथ दिया। इनके बाद विख्यात ठुमरी गायिका पद्मविभूषण गिरिजा देवी ने मंच संभाला। इन्होंने राग केदार में निबद्ध विलंबित एक ताल की बंदिश-जोगिया मन भाए...। इसी राग में छोटा ख्याल की दूसरी बंदिश चांदनिया न सुहाए...। तीन ताल में प्रस्तुत किया। इसके बाद राग मिश्र खमाज में बनारस अंग की ठुमरी छवि दिखला जा बांके संवरिया रे...। इसके बाद इन्होंने राग दीपचंदी में दादरा की बंदिश सावन के बरस आए... की प्रस्तुति की। अंत में भजन के बोल भरत भाई कपि से उरूण हम नाहीं... की प्रस्तुति कर इन्होंने विदा ली। तबले पंडित समर शाहा, हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्र और सारंगी पर पंडित कन्हैयालाल मिश्र ने संगत की।

विज्ञापन

इनके बाद नीता पंडित ने राग शंकरा में सोलह मात्रा में निबद्ध तीन ताल की बंदिश के बाद तराना और फिर भजन प्रस्तुत किया। इनके बाद जानेमाने सितार वादक निलाद्री कुमार ने सितार पर स्वरों के समन्वय और अनूठे

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रयोगों से संगीत प्रेमियों के दिल पर साधना की छाप छोड़ी। इन्होंने राग जैजैवंती की अवतारणा की। इसके बाद राजतिलक कामोद में बंदिश में अलाप जोड़ झाला के बाद गतों पर बेजोड़ चयनदारी प्रस्तुत किया। फिर उन्होंने एक धुन बजाकर विदा ली। तबले पर संगत किया पद्मश्री पंडित घाटे ने। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन, वो तो गली-गली हरि गुन गाने लगी.. से शुरूआत की। उपस्थित भीड़ तालियों के साथ उनके सुर में सुर मिलाती रही। लोग जहां-तहां झूमते थिरकते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed