फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Tomorrow, the court of Mother Annapurna will be decorated with paddy stalks of the farmers of Purvanchal

Varanasi News: पूर्वांचल के किसानों की धान की बालियों से कल सजेगा मां अन्नपूर्णा का दरबार

Tue, 25 Nov 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, the court of Mother Annapurna will be decorated with paddy stalks of the farmers of Purvanchal
अन्नपूर्णा मंदिर में पहुंची धान की बालियां । स्रोत मंदिर
काशीपुराधीश्वरी मां अन्नपूर्णा के 17 दिनों के व्रत का समापन 26 नवंबर को मार्गशीर्ष शुक्ल षष्ठी को होगा। माता के दरबार को पहली धान की फसल की बालियों से सजाया जाएगा। मां के धान की बालियों के शृंगार के दर्शन होंगे। श्रद्धालुओं को माता की धान की बालियों का प्रसाद 27 नवंबर को वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

मां अन्नपूर्णा के 17 दिवसीय व्रत का समापन बुधवार को होगा। 17 दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालु माता को 17 प्रकार के भोग अर्पित करके व्रत को पूरा करेंगे। मंदिर से मिलने वाले प्रसाद को ग्रहण करके व्रत का पारण होगा। माता के शृंगार के लिए पूर्वांचल के किसानों की ओर से धान की फसल पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मां अन्नपूर्णा का धान की बालियों से शृंगार किया जाएगा। किसान अपनी धान की पहली फसल माता को अर्पित करते हैं और 27 नवंबर को धान की बालियों को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। 26 नवंबर को 17 दिवसीय व्रत का भी समापन होगा। सफेद वस्त्र में श्रद्धालु मां अन्नपूर्णा को 17 प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर व्रत को पूरा करेंगे। वहीं, 17 साल तक व्रत करने वाले श्रद्धालु भी अपने-अपने व्रत का उद्यापन करेंगे। माता के चरणों में डोरे को अर्पित करके सुख, सौभाग्य की कामना भी करेंगे। व्रत की शुरुआत 10 नवंबर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed