{"_id":"64c8940d46c76de468090175","slug":"tomato-price-today-long-queues-started-to-buy-tomatoes-there-was-a-dispute-to-buy-more-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tomato Price Today: कई घंटों तक लगी रही लंबी कतार, ज्यादा लेने के लिए हुई तकरार, आज कहां मिलेगा टमाटर?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tomato Price Today: कई घंटों तक लगी रही लंबी कतार, ज्यादा लेने के लिए हुई तकरार, आज कहां मिलेगा टमाटर?
Tue, 01 Aug 2023 10:41 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:41 AM IST
सार
शिवपुर में सस्ते टमाटर के लिए तैनात राजेश ने बताया कि टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। कई लोग एक किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए दो से तीन बार लाइन में लगकर जबरन खरीदने लगे। मना करने पर मारने-पीटने और गाड़ी को जलाने तक की भी धमकी दी गई। मजबूरन शिवपुर से गाड़ी को हटाकर पुलिस लाइन चौराहे पर लगानी पड़ी।
विज्ञापन
Tomato, टमाटर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुले बाजार में टमाटर की कीमत लगातार बढ़ रही है। सोमवार को टमाटर 200 रुपये प्रति किलो तक बिका। एसीसीएफ की ओर से सस्ते टमाटर की बिक्री में पिछले एक सप्ताह से कटौती होने से 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग रही है। एक किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए लोग विक्रेता से नोकझोंक कर रहे हैं। कचहरी, शिवपुर और पुलिस लाइन चौराहे पर बिक्री के दौरान विक्रताओं को धमकियां तक दी गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bhadohi: मीनाक्षी कात्यायन भदोही की नई पुलिस अधीक्षक, अनिल कुमार को चंदौली भेजा गया
विज्ञापन
डेढ़ महीने से टमाटर कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। जुलाई में 100 से 150 और 200 रुपये प्रति किलो तक टमाटर का भाव हो गया है। महंगे टमाटर से लोगों को राहत देने की व्यवस्था भी पिछले एक सप्ताह से चरमरा गई है। 16 जुलाई से उपभाेक्ता मंत्रालय की संस्था राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ की ओर से पहले 90 और अब 70 रुपये प्रति किलो की दर टमाटर की बिक्री की जा रही है। पिछले एक सप्ताह ये व्यवस्था भी लचर हो गई है। दो दिन टमाटर बिका ही नहीं। सोमवार को करीब चार गाडि़यां ही शहर में टमाटर की बिक्री के लगाईं गईं।
विज्ञापन
कचहरी में लगी गाड़ी का 20 क्रेट टमाटर दोपहर 12.30 बजे ही खत्म हो गया। वहीं शिवपुर क्षेत्र में लगी गाड़ी 20 भी क्रेट लेकर पहुंची। यहां इतनी गहमागहमी हुई कि गाड़ी को हटाना पड़ा। पुलिस लाइन चौराहे बिक्री शुरू हुई तो लोग एक किलो से ज्यादा लेने के लिए दो से तीन बार खरीदने के कतार में लग गए। सोमवार को दो टन टमाटर की बिक्री हुई।
टमाटर।
- फोटो : संवाद
सस्ते टमाटर के लिए दी धमकी
शिवपुर में सस्ते टमाटर के लिए तैनात राजेश ने बताया कि टमाटर लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लग गई। कई लोग एक किलो से अधिक टमाटर लेने के लिए दो से तीन बार लाइन में लगकर जबरन खरीदने लगे। मना करने पर मारने-पीटने और गाड़ी को जलाने तक की भी धमकी दी गई। मजबूरन शिवपुर से गाड़ी को हटाकर पुलिस लाइन चौराहे पर लगानी पड़ी।
आज यहां मिलेगा टमाटर
एनसीसीएफ के वितरण अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को रविदास गेट, नक्खीघाट क्षेत्र के शैलपुत्री कॉलोनी, छावनी क्षेत्र के 39 जीटीसी और पहडि़या मंडी के गेट संख्या एक से बिक्री होगी।
बंगलूरू से टमाटर कम आने से सोमवार को दो टन टमाटर चार केंद्रों से बेचा गया। मंगलवार को भी दो टन टमाटर चार अलग-अगल क्षेत्रों में बेचा जाएगा। - अजय सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, एनसीसीएफ