फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Today's resistance seems in poems

आज की कविताओं में नजर आ रहा प्रतिरोध

Sat, 27 Feb 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 27 Feb 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Today's resistance seems in poems
बीएचयू के राधाकृष्णन सभागाम में शुक्रवार को हिंदी विभाग के शोध छात्रों की ओर से आयोजित युवा कवि संगम में वर्तमान कविता के विविध पक्षों पर चर्चा की गई। ‘हमारा समय और आज की हिंदी कविता’ विषयक गोष्ठी सत्र की अध्यक्षता करते हुए कवि आलोक धन्वा ने कहा कि कविता का समय अनेक कठिन समय से मिलकर बना है। इसलिए आज की कविताओं में प्रतिरोध नजर आता है।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि कवि राजेश जोशी ने कहा कि अमीर खुसरो से आज तक के समय की पहचान बोलचाल की कविता में ही संभव है। आज की हमारी कविता हमारे समय के खतरों का चित्रण करने में सक्षम है। कवि अष्टभुजा शुक्ल ने कहा कि हमारा समय इतना गतिशील है कि कविता उसे पकड़ पाने में पूरी तरह सफल नहीं है।
विज्ञापन


कवयित्री कात्यायनी, युवा आलोक वैभव सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे। संचालन डॉ. रामाज्ञा शशिधर ने किया। स्वागत हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अशोक सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. श्रद्धा सिंह ने किया। वहीं दूसरे सत्र में अष्टभुजा शुक्ल, राज्यवर्धन पंकज चतुर्वेदी, प्रो. चंद्रकला त्रिपाठी, अरुण शीतांश, कात्यायनी, विपिन चौधरी, रेणु मिश्र, बाबुषा कोहली, विहाग आर्यभारत आदि ने कविता पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक अरमान आनंद ने बताया कि शनिवार को सुबह 11 बजे से काव्य पाठ और उसके बाद रूपवाणी संस्थान की ओर से व्योमेश शुक्ल के निर्देशन में ‘राम की शक्ति पूजा’ का नाट्य मंचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed